Advertisement

रेनकोट और जूतों में बुलडॉग ने बारिश में ली मौज, वीडियो हुआ वायरल

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बुलडॉग अपने अतरंगी कपड़ों के साथ बारिश में मस्ती से चलता नजर आ रहा है.

रेनकोट और जूतों में बुलडॉग ने बारिश में ली मौज, वीडियो हुआ वायरल

Dog Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Dog Viral Video: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि पालतू जानवरों के मालिक उनके लिए रंग बिरंगे कपडे़ खरीदते हैं. ऐसे रंग बिरंगी कपड़ों में आपने कुत्तों को अक्सर देखा है. इन कपड़ों में वे बेहद क्यूट नजर आते हैं. इनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बुलडॉग रंग-बिरंगे कपड़ों और जूतों के साथ मस्ती से चलता हुआ दिखाई दे रहा है.

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे कुत्ते, इनमें से एक तो कई जगह बैन भी है 

यहां देखें वीडियो

वीडियो को मिस्टर नेल्सन और मिस प्रिटी रोज़ नाम के बुलडॉग के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया. वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर किया गया है जिसमें लिखा है, "पार्क की तरफ जाते हुए..." वीडियो की शुरुआत में नेल्सन बुलडॉग बारिश के दौरान अपने नन्हें पैरों से चलता हुआ दिखाई दे रहे है. वीडियो में दिख रहा है कि उसके जूते कितने छोटे और क्यूट हैं.

कुछ दिन पहले, वीडियो अपलोड किया गया था. इसे शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 14 मिलियन के करीब लोगों ने देखा है, जिससे यह वायरल हो गया है. लोगों ने पोस्ट को खूब लाइक और कमेंट भी किया है.

यह भी पढ़ें: Video: गुजरात में गरबा करते दिखे भगवंत मान, राघव चड्ढा ने खेला डांडिया रास

यह वीडियो लोगों के रिएक्शन भी बटोर रहा है. एक इंस्टाग्राम एक यूजर ने कहा - मुझे इसके कपड़े और जूते काफी पसंद हैं. दूसरे यूजर ने बुलडॉग के चाल की तारीफ करते हुए कहा - इसकी चाल कितनी शानदार है. तीसरे यूजर ने लिखा  -  बारिश को एंजॉय करने का सबसे शानदार मूड.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement