ट्रेंडिंग
वीडियो में समुद्र तट की हालत देखकर कुछ समझ नहीं आ रहा. वह जगह असल में लोगों का आकर्षण का केंद्र होती है फिलहाल कूड़े से पटी पड़ी है.
डीएनए हिंदी: लोग समुद्र में कूड़ा फेंकने की आदत से बाज नहीं आते. भले ही कितने अवेयरनेस कैंपेन चलाए जाएं, वॉर्निंग दी जाएं या पाबंदी लगाई जाएं लोग पर्यावरण के मुद्दे को लेकर उतने गंभीर नजर नहीं आते. यही वजह है कि इस तरह की तस्वीरें सामने आती हैं. इस वक्त मुंबई के एक बीच के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं. वीडियो में बीच पर आपके सुमद्र की लहरों के साथ बहकर आया बेहिसाब कूड़ा नजर आएगा.
हालात ऐसे हैं कि समझ नहीं आ रहा है यह कूड़ा फेंकने की जगह है या वह बीच जहां लोग अक्सर आकर घूमा-फिरा करते हैं. वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि पूरा बीच कूड़े से भरा हुआ है. वीडियो देखकर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की लेकिन समस्या का हल केवल नाराजगी जाहिर करने से नहीं होगा. लोगों का कहना था कि हमें अपनी गलती समझनी होगी और जिम्मेदारी लेनी होगी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: मम्मी-पापा की मर्जी से बना किक बॉक्सर, रोते-रोते पहुंचा रिंग में
#Beaches in #Mumbai now Open.
— मुंबई Matters™✳️ (@mumbaimatterz) July 16, 2022
Citizens throng Mahim beach to have a look at the #ReturnGift from ArabianSea..#PlasticPollution#MumbaiRains pic.twitter.com/1JUmIpWof2
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद बीएमसी के WARD GN ने ट्वीट कर बीच का ताजा हाल दिखाया. उन्होंने बीच पर कूड़े का ढेर लगने के अगले दिन की तस्वीर दिखाई जिसमें बीच पहले से साफ दिख रहा था और लोग काम पर लगे नजर आ रहे थे.
Sir, As u mentioned # Return gift its true . Citizens shall avoid throwing waste in drains & rivers which ends up un sea.BMC regularly cleaning daily throughout day all time.
— WARD GN BMC (@mybmcWardGN) July 17, 2022
Pls see attached herewith photo. pic.twitter.com/Z9BxJ5NwKO
यह भी पढ़ें: Viral Video: ब्लड टेस्ट के लिए बच्चों की तरह रोये अंकल, लोग बोले - कैसी जीभ लपलपाई
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.