Advertisement

Viral Video: मम्मी-पापा की मर्जी से बना किक बॉक्सर, रोते-रोते पहुंचा रिंग में

आपने बच्चों के तमाम तरह के वीडियो देखे होंगे. बच्चे अक्सर स्कूल जाते हुए भी रोते दिखते हैं लेकिन यह सीन कुछ अलग ही है.

Viral Video: मम्मी-पापा की मर्जी से बना किक बॉक्सर, रोते-रोते पहुंचा रिंग में
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई बार हम अनजाने में अपने शौक अपने बच्चे पर थोपने लगते हैं. मसलन हमें डांस पसंद है तो बच्चे को डांस क्लास जॉइन करवा देते हैं. हम गिटार नहीं बजा पाए तो चाहते हैं कि बच्चा इसमें महारत हासिल करे. कई बार बच्चे भी सीखते-सीखते उसमें दिलचस्पी लेने लगते हैं लेकिन कई बार हमारा शौक उनके लिए मुसीबत बन जाता है. अब इस बच्चे को ही लीजिए. इसे देखकर कहीं से नहीं लग रहा कि किक बॉक्सिंग में इसकी जरा भी दिलचस्पी होगी.

साफ दिख रहा है कि जरूर ये मम्मी-पापा की जिद की वजह से यहां पहुंचा होगा. जरा इसके एक्सप्रेशन देखिए. एक तरफ पूरे माहौल में जोश भरा है. इसके साथ खड़ा दूसरा लड़का एक के बाद एक पंच मार रहा है वहीं यह रोनी सूरत लेकर खड़ा है. मुक्के भी ऐसे चला रहा है इसे देखकर कोई भी हंस पड़े और कहे बेटा रहने दो इसे जो करना वो करो.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DNA Hindi (@dnahindi)

यह भी पढ़ें: Video: बिल्ली से मार खाकर पगलाया कुत्ता, देखकर छूट जाएगी हंसी

वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोगों को बच्चे की हरकत पर हंसी आ रही है तो वहीं कुछ लोग इस पर थोपी गई मर्जी पर सवाल उठा रहे हैं. अब यह किक बॉक्सिंग इस पर थोपी गई है या यह किसी और बात से नाराज है यह तो यही जाने लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.  
 

यह भी पढ़ें: Viral: लड़की ने बुफे में खाया बेहिसाब खाना, रेस्त्रां ने यूं सिखाया सबक

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement