Advertisement

Viral Video: पहले खाली सारी मूंगफली फिर लड़की को थप्पड़ मारकर भागा बंदर

यह वायरल वीडियो बहुत मजेदार है. सबसे शानदार है थप्पड़ मारने के बाद लगाए गए बंदर के एक्सप्रेशन. आप भी देखें कैसा था सीन.

Viral Video: पहले खाली सारी मूंगफली फिर लड़की को थप्पड़ मारकर भागा बंदर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बंदर अपने शरारती अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कभी किसी की चप्पल लेकर भाग जाते हैं तो कभी चश्मा. कई जगहों पर तो आपने ये भी देखा होगा कि बंदर आपना सामान तभी लौटाते हैं जब आप बदले में कुछ खाने की चीज देते हैं. मतलब यह कि एक फ्रूटी या बिस्किट के पैकेट के बदले ही आपको सामना वापस मिलेग. अब वह सही सलामत आपके हाथ लगेगा या टूटी हालत में यह तो उस सामान पर निर्भर करता है. अब कुछ लोग तो सामान मजबूरी में बंदर की जिद पूरी करते हैं लेकिन कुछ लोग प्यार से खिलाते हुए भी बंदर की शरारत का शिकार हो जाते हैं.

कुछ ऐसा ही सीन इस वायरल वीडियो में दिख रहा है. एक लड़की वीडियो बंदर को कुछ मूंगफली या चने जैसा कुछ खिला रही थी. बंदर को खाने की जल्दबाजी थी. पहले वह लड़की के हाथ से खा रहा था फिर अचानक खुद ही उसके हाथ से दाने उठाकर खाने लगा और जैसे ही सारे दाने खत्म हुए उसने लड़की को चांटा मार दिया. बेचारी लड़की भी हैरान रह गई कि खाने के बाद बंदर को ऐसी क्या शरारत सूझी कि चांटा जड़ दिया.

यह भी पढ़ें: जान जाए पर Selfie न जाए, डूबते-डूबते भी महिला ने नहीं छोड़ा कैमरा  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

इस वीडियो पर लोगों के बड़े ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं. प्रद्युम्न नाम के एक शख्स ने लिखा, भलाई का तो जमानाही नहीं है. कीकू ने लिखा, हे भगवान...खा भी लिया और चांटा भी मारा. चौधरी ने लिखा, अच्छा किया मैं होता तो एक और चांटा मारता. ये लड़कियां खुद को समझती क्या हैं.

यह भी पढ़ें: Viral: नंबर प्लेट पर लिखवाया था पापा, पुलिस ने पकड़ा तो याद आ गई 'नानी'

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement