Advertisement

Viral Video: काम वाली दीदी की बर्थडे पार्टी, जहां खुशी के साथ छलक पड़े आंसू

महिला ने इससे पहले कभी भी बर्थडे नहीं मनाया था इसलिए अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को देख कर वह भावुक हो जाती है और इसकी आंखें भर आती है.

Viral Video: काम वाली दीदी की बर्थडे पार्टी, जहां खुशी के साथ छलक पड़े आंसू
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्सर बर्थडे सरप्राइज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. एक ऐसे ही बर्थडे सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो बाकी सभी से जरा हटके है. यह वीडियो किसी के घर परिवार के सदस्य या दोस्तों के बर्थडे सरप्राइज का नहीं बल्कि एक घर में काम करने वाली महिला के बर्थडे सरप्राइज का है. एक परिवार ने अपने घर में काम करने वाली नौकरानी को उसके बर्थडे पर सरप्राइज दिया. 

वीडियो में देखा जा सकता है जब महिला घर में अंदर आती है तो उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं होता कि घर में उसके लिए क्या सरप्राइज है. जब महिला अंदर आकर टेबल पर रखा केक देखती है तो वह बहुत खुश हो जाती है और उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. महिला को उसके जन्मदिन पर स्पेशल फील करवाने के लिए उसे चाय भी दी जाती है. महिला ने इससे पहले कभी भी बर्थडे नहीं मनाया था इसलिए अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को देख कर वह भावुक हो जाती है और इसकी आंखें भर आती है.

यह भी पढ़ें: Viral News: मंदिर में चोरी के बाद लगा पाप? चोर ने कहा- सामान लेलो, मुझे माफ करो...

काम वाली बाई के बर्थडे सेलिब्रेशन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralbhayani ने पोस्ट किया है. वायरल वीडियो को अब तक 9 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 67 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वायरल वीडियो पर यूजर्स के बहुत सारे रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा घर में काम करने वाले लोग भी हमारे परिवार के सदस्य की तरह ही हैं यह हमेशा सुख दुख में साथ होते हैं. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: महावत चलाने लगा फोन, हाथी को मची चुल तो कर डाली ये हरकत

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement