ट्रेंडिंग
वीडियो को अब तक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 37 से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.
डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर कभी-कभी बहुत ही मजेदार और बढ़िया वीडियो देखने को मिलते हैं. ये वीडियो इतने प्यारे होते हैं कि इन्हें देखने के बाद यूजर्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी और महावत को बैठे हुए देखा जा सकता है. महावत बैठकर फोन चला रहा है और पीछे से हाथी उसके फोन में झांकने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में हाथी और महावत के इस प्यारे रिश्ते को देख कर आपका दिल खुश हो जाएगा.
हाथी का यह वायरल वीडियो तमिलनाडु के कुभंकोणम कुंभेश्वर मंदिर का है. जब महावत मंदिर के बाहर बैठकर अपने फोन को स्क्रॉल कर रहा था उस समय हाथी पीछे से आकर महावत के फोन में देखने लगता है. हाथी फोन में इस तरह से देख रहा है जैसे मानो पीछे से कोई इंसान फोन देखने की कोशिश कर रहा हो. हाथी फोन में झांकने के लिए झुक जाता है और फोन देखने के लिए अपनी पूरी कोशिश करता है.
यह भी पढ़ें: Viral News: मंदिर में चोरी के बाद लगा पाप? चोर ने कहा- सामान लेलो, मुझे माफ करो...
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर kerala_elephants नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'हाथी और महावत का रिश्ता बहुत ही अनमोल और अनोखा होता है. जिस तरह महावत हाथी को पालता है और खाना खिलाता है इससें दोनों के बीच प्यार और बढ़ जाता है'. वीडियो को अब तक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 37 से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है.
यह भी पढ़ें: Video: बंदूक की नोक पर लूटी फॉर्च्यूनर, दिल्ली कैंट में बेखौफ बदमाश
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.