Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

सुंदर हैंडराइटिंग में डॉक्टर ने लिखा प्रिस्क्रिप्शन, सोशल मीडिया वायरल हो गई तस्वीर

केरल के डॉक्टर की सुंदर हैंडराइटिंग में लिखी गई प्रिस्क्रिप्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, यह तस्वीर लोगों को खूब आकर्षित कर रही है.

सुंदर हैंडराइटिंग में डॉक्टर ने लिखा प्रिस्क्रिप्शन, सोशल मीडिया वायरल हो गई तस्वीर

Kerala Doctor's Prescription

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: डॉक्टरों को उनकी हैंडराइटिंग के लिए हमेशा आलोचनाएं झेलनी पड़ती हैं. ऐसा कहते हैं  कि डॉक्टरों की लिखावट या तो वह खुद समझते हैं या फार्मासिस्ट ही केवल समझ सकते हैं. कई मीम्स ऑनलाइन पोस्ट किए गए हैं जो डॉक्टरों के हैंडराइटिंग का मजाक बनाते हैं. लेकिन हाल के दिनों में, एक बेहद साफ सुथरे हैंडराइटिंग लिखे प्रिसक्रिप्शन की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रही है. इसे केरल के डॉक्टर नितिन नारायणन ने लिखा है और इसे कोई भी पढ़ सकता है. पिछले हफ्ते फेसबुक पर बेन्सी एसडी की तरफ से साझा किए जाने के बाद यह तस्वीर फेमस हो गई.

डॉक्टर ने प्रिसक्रिप्शन को ब्लॉक लेटर में लिखा है, जिसे पढ़ना काफी आसान हो गया है.

ये भी पढे़ं: स्पेस में एस्ट्रोनॉट ने किया अनोखा काम, यूजर्स देख कर रह गए हैरान

यहां देखें वायरल तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ नारायणन पिछले तीन वर्षों से सीएचसी में कार्यरत हैं. उन्होंने बचपन में ही अच्छी सुंदर लिखने की स्किल डेवलप की है. डॉ नारायणन ने त्रिशूर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) से एमडी किया.

इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, "मैं अपने प्रिसक्रिप्शन ब्लॉक लेटर में लिखता हूं. अन्य डॉक्टर ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि शायद वे व्यस्त हैं. मैं व्यस्त होने पर भी प्रिसक्रिप्शन को स्पष्ट रूप से लिखने की पूरी कोशिश करता हूं. मरीज अक्सर इसकी सराहना करते हैं."

ये भी पढ़ें: Meesho पर ग्राहक ने ऑर्डर किया था ड्रोन कैमरा, पार्सल खोलने पर निकले 10 आलू

इस महीने की शुरुआत में उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक छोटा वीडियो शेयर किया था जिसमें दिखाया गया था कि कैसे एक डॉक्टर की लिखावट साल दर साल बिगड़ती जाती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement