Advertisement

स्पेस में एस्ट्रोनॉट ने किया अनोखा काम, यूजर्स देख कर रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक एस्ट्रोनॉट स्पेस में योगा करती हुई नजर आ रही हैं, यह वीडियो खूब रिएक्शन बटोर रहा है.

स्पेस में एस्ट्रोनॉट ने किया अनोखा काम, यूजर्स देख कर रह गए हैरान

Astronaut viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आपने लोगों को शांत वातावरण में या अपने घर के आराम से योग करते देखा होगा. लेकिन, क्या आपने कभी किसी को स्पेस में योग करते देखा है? जी हां, एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक एस्ट्रोनॉट योगा करती नजर आ रही हैं. समांथा क्रिस्टोफोरेटी नाम की एक अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष में कुछ योग मुद्राएं कीं. उन्होंने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया जो वायरल हो गया है.

सामंथा क्रिस्टोफोरेटी यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की एक अंतरिक्ष यात्री हैं. वायरल हो रही छोटी क्लिप में वह जीरो ग्रेविटी में कुछ योगा पोज़ करती हुई देखी जा सकती है. वह एक योगा इंस्ट्रक्टर को फॉलो करती हुई नजर आ रही हैं. मूल वीडियो को कॉस्मिक किड्स नामक एक पेज ने ट्विटर पर पोस्ट किया था.

ये भी पढ़ें - Video: दगाबाज दोस्त...दूल्हे की माला से चुरा रहा था नोट...कैमरे के कैद हुई हरकत

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - साधू की सलाह पर शख्स ने किया खुद को जमीन में दफन, पुलिस ने किया दोनों को जेल में बंद

पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "वेट लेसनेस कंडीशन में योग? हो गया! यह थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सही मुद्रा और कुछ क्रिएटिविटी के साथ आप इसे कर सकते हैं."

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब इंटररैक्शन बटोर रहा है. एक यूजर ने एस्ट्रोनॉट के जज्बे को सलाम करते हुए कमेंट किया है. दूसरे यूजर ने लिखा - हर जगह योग करने की जगह होती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement