Advertisement

FREE फोन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा, मात्र 1499 रुपये में इतना कुछ जो आपने सोचा ही ना हो

JioPhone की खरीद पर आपको एक साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 24GB डेटा मिलेगा. इसके साथ आप Jio ऐप्स का भी एक्सेस पा सकते हैं.

FREE फोन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा, मात्र 1499 रुपये में इतना कुछ जो आपने सोचा ही ना हो

JioPhone 

Add DNA as a Preferred Source

वैसे तो मार्केट में बहुत सारे फोन्स मौजूद हैं जिसे आप बड़े डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं लेकिन कोई भी ऐसा फोन नहीं मिलेगा जिसकी खरीद पर आपको एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा भी मिले. आज हम आपको रिलायंस जियो के एक ऐसे ही फोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आप फोन को खरीदने के साथ एक साल के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 24GB डेटा का लाभ ले सकते हैं. 

दरअसल Reliance Jio अपने JioPhone की खरीद पर ये सारे लाभ देता है और इसके लिए आपको मात्र 1499 रुपये देने होंगे. जियो का यह ऑफर नए यूजर्स के लिए है इसमें आपको एक साल के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 24GB डेटा और जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा.

JioPhone की खासियत

JioPhone में 4G नेटवर्क,  2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले, कैमरा और 1500mAh की बैटरी मिलेगी. फोन को एक बार चार्ज करने पर इसमें 9 घंटे तक का टॉकटाइम मिलता है. इसके साथ ही इसमें एसडी कार्ड स्लॉट मिलता है जिसकी मदद से आप फोन के स्टोरेज को 128GB तक बढ़ा सकते हैं. इसके साथ ही इस फोन में आपको 18 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट और कैमरा भी मिलता है. इसके साथ ही इसमें JioPay, JioTv, JioCinema, JioSaavn, GoogleAssistant, JioVideocall, Messages, JioGames, JioRail, WhatsApp, facebook और YouTube को भी एक्सेस किया जा सकता है.

JioPhone का 899 रुपये वाला प्लान

यह प्लान पुराने JioPhone यूजर्स के लिए है जिसमें एक साल के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ इसमें साल भर के लिए 24GB डेटा और Jio के सभी ऐप्स का एक्सेस मिलता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement