Advertisement

Murder: नमाज पढ़ रही थीं मां-बेटी, युवक ने धारधार हथियार से किया प्रहार, एक की मौत

Crime News: यूपी के शाहजहांपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां नमाज पढ़ती मां-बेटी पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया.

Murder: नमाज पढ़ रही थीं मां-बेटी, युवक ने धारधार हथियार से किया प्रहार, एक की मौत

शाहजहांपुर पुलिस

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को एक युवक ने मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिस वजह से मां की मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर है. मामला शाहजहांपुर जिले के रामचंद्र मिशन क्षेत्र का है. हमले के समय मां और बेटी दोनों ही नमाज पढ़ रहीं थीं.

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अखंड प्रताप सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में पुत्तू लाल चौराहे के नजदीक रहने वाले फहीम अहमद के घर में उसकी बीवी सायमा (45) और बेटी इल्मा (17) जोहर की नमाज पढ़ रही थीं, उसी बीच दाऊद नामक युवक घर में घुस गया और उसने मां-बेटी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किए.

पढ़ें- रेलवे को बड़ा नुकसान, कई ट्रेनें आग के हवाले, कुल 340 से ज्यादा प्रभावित

उन्होंने बताया कि इस घटना में सायमा और इल्मा गम्भीर रूप से घायल हो गईं जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने सायमा को मृत घोषित कर दिया जबकि इल्मा की हालत काफी नाजुक बताई.

पढ़ें- Agnipath Scheme Protest: क्या प्राइवेट एजेंसी करेगी सेना के जवानों की भर्ती?

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दाऊद इल्मा को अरबी और उर्दू सिखाने आता था तथा वह इल्मा से फोन पर बात करने को कहता था मगर वह बात नहीं करती थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने सायमा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी दाऊद की तलाश शुरू कर दी गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement