Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022 LSG vs RCB: रजत पाटीदार ने ठोका शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड 

Rajat Patidar ने लखनऊ के साथ एलिमिनेटर मुकाबले में महज 49 गेंद में शतक ठोककर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

IPL 2022 LSG vs RCB: रजत पाटीदार ने ठोका शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड 

रजत पाटीदार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आरसीबी ने शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद नंबर तीन पर रजत पाटीदार को उतारा और इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने आज बल्ले से गदर मचा दिया है. रजत ने  49 गेंद में सीजन का सबसे तेज शतक ठोककर रिकॉर्ड बना लिया है. प्लेऑफ में सेंचुरी बनाने वाले पहले अनकैप्ड भारतीय भी बन गए है. ईडन गार्डंस की पिच पर लखनऊ के सभी गेंदबाज पाटीदार के सामने बिल्कुल बेबस से नजर आ रहे थे. 

डुप्लेसिस-विराट लौटे तो पाटीदार ने संभाली पारी
फाफ डुप्लेसिस के गोल्डन डक, विराट कोहली के सस्ते में निपटने और मैक्सवेल के जल्दी आउट हो जाने के बाद पाटीदार ने पारी संभाली. पावरप्ले के छठे और आखिरी ओवर में उन्होंने क्रुणाल पंड्या की जमकर खबर ली है. पिछले ओवर में सिर्फ 4 रन देने वाले क्रुणाल के इस ओवर में रजत पाटीदार ने तीन चौके और एक छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे. 

आईपीएल नॉकआउट में यह आरसीबी के किसी भी प्लेयर की खेली गई सबसे बड़ी पारी भी है. इससे पहले क्रिस गेल ने 2011 के दूसरे क्वालीफायर में मुंबई के खिलाफ 89 रन बनाए थे.

यह भी पढे़ं: IPL 2022 LSG vs RCB: एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का आज खत्म हो जाएगा सफर 

पाटीदार के टी-20 करियर की पहली सेंचुरी
रजत पाटीदार इस पारी में खतरनाक साबित हुए और उन्होंने लखनऊ के लिए बहुत बड़ी चुनौती पेश कर दी थी. मध्य प्रदेश के इस बल्लेबाज ने अपने बैट से आज भविष्य के लिए इरादा जाहिर कर दिया है. 

अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए हैं. यह रजत पाटीदार के टी-20 करियर की पहली सेंचुरी भी थी. इससे पहले उनका टी-20 में सर्वाधिक स्कोर 96 रन था. मैच से पहले तक पाटीदार के नाम की खास चर्चा नहीं थी लेकिन शतक लगाकर उन्होंने अब भविष्य के लिए बी अपनी दावेदारी मजबूत कर दी.

आज के मैच में हारने वाली टीम होगी बाहर 
लखनऊ और आरसीबी के बीच के इस मुकाबले में हारने वाली टीम का आईपीएल सफर यहीं खत्म हो जाएगा. जीतने वाली टीम का मुकाबला क्वॉलिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स से होगा. क्वॉलिफायर 1 जीतकर गुजरात टाइटंस पहले ही फाइनल में अपना टिकट पक्का कर लिया है.

 

यह भी पढे़ं: IPL 2022 : GT ने जीत के साथ पक्का किया फाइनल का टिकट, RR को 7 विकेट से हराया

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement