Advertisement

IND vs PAK Live Streaming: बदले के इरादे से मेलबर्न में उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स

IND vs PAK Live Streaming: 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत में देखने की सारी डिटेल्स पढ़ें.

IND vs PAK Live Streaming: बदले के इरादे से मेलबर्न में उतरेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ी डिटेल्स

IND vs PAK Live Streaming and Live telecast

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: T20 World Cup 2022 का सबसे रोमांचक मुकाबला रविवार, 23 अक्टूबर को खेला जाएगा, जहां भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें आमने-सामने होंगी. इस महामुकाबले के लिए पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 6 बार मैदान पर उतरी है जिसमें से 4 बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है. पिछले साल वर्ल्ड कप में मिली पाकिस्तान से मिली हार भारतीय टीम की इकलौती हार थी जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका है. 

महामुकाबले के लिए तैयार रोहित-बाबर

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और बाबर आजम (Babar Azam) की टीम इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है. पाकिस्तान की टीम जहां अपने गेंदबाजों पर भरोस कर रही है तो भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइन-अप किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने के लिए तैयार हैं. सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और विराट कोहली का बल्ला पुराने अंदाज में हल्ला बोलने लगा है. रोहित और केएल राहुल इस बार अच्छी शुरुआत देना चाहेंगे. 

T20 World Cup Points table: दिलचस्प हो चला है 'महायुद्ध', देखें पूरी अंक तालिका

कहां देख सकते हैं IND vs PAK का लाइव मैच

भारत में मौजूद क्रिकेट फैंस भी इस मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के अलावा डीडी स्पोर्ट्स और स्टार गोल्ड पर देखा जा सकता है. इसके अलावा हॉटस्टार पर आप इस मैच की Live Streaming का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

कहां खेला जाएगा IND vs PAK का मुकाबला

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर IND vs PAK का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर अभी तक इस टूर्नामेंट का एक भी मुकाबले नहीं खेला गया है. ऐसे में फ्रेश पिच पर होने वाले मुकाबले में स्विंग गेंदबाज ज्यादा प्रभावशाली हो सकते हैं. 1 लाख 10 हजार दर्शक एक साथ इस मैच को स्टेडियम के अंदर से देख सकते हैं. 

कब खेला जाएगा IND vs PAK का मुकाबला

रविवार, 23अक्टूबर को भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया में IND vs PAK का मैच रविवार को शाम 7 बजे से शुरू होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement