Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

भारत की बेटी Puja Tomar ने रचा इतिहास, UFC में जीतने वाली बनीं पहली भारतीय फाइटर

फाइटर पूजा तोमर ने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप यानी यूएफसी में जीत दर्ज की है और ऐसा करने वाली पहले भारतीय महिला भी बन गई हैं.

Latest News
 भारत की बेटी Puja Tomar ने रचा इतिहास, UFC में जीतने वाली बनीं पहली भारतीय फाइटर

पूजा तोमर

Add DNA as a Preferred Source

अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप यानी यूएफसी में भारतीय फाइटर पूजा तोमर ने जीत हासिल की है और इस जीतके के साथ उन्होंने एक इतिहास रच दिया है. दरअसल, पूजा तोमर यूएफसी में जीतने वाली पहले भारतीय फाइटर बन गई हैं. उन्होंने यूएफसी लुइसविले में शनिवार को स्ट्रॉवेट (52 किग्रा) में ब्राजील की रेयान डॉस सैंटोस पर 30-27, 27-30, 29-28 से विभाजित फैसले पर जीत दर्ज की है. आइए जानते हैं कि पूजा ने इतिहास रचने के बाद क्या कहा है. 

पूजा तोमर ने मैच जीतने और इतिहास रचने के बाद कहा, "ये सिर्फ मेरी जीत नहीं हैं. ये सभी भारतीय फैंस और सभी फाइटर की जीत है. इस जीत से पहले सभी सोचते थे कि भारतीय फाइटर अपनी चुनौती पेश नहीं कर सकते हैं. मैं सिर्फ जीत के बारे में सोच रही थी और मैंने ये करके दिखाया है कि भारतीय फाइटर हारने वाली लिस्ट में नहीं हैं."

आपको बता दें कि पूजा तोमर को साइक्लोन नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में यूएफसी में हिस्सी लिया था और वो मिश्रित मार्शल आर्ट्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय फाइटर बन गई थी. हालांकि इससे पहले अंशुल जुबली और भरत कंडारे में यूएफसी भारत के लिए हिस्सा लिया था. पूजा ने  पांच बार वुशु चैंपियन का खिताब भी जीता है और साथ ही कराटे और ताइक्वांडो में भी हिस्सा लेती रही हैं. 

यूपी के इस जगह की रहने वाली हैं पूजा

पूजा तोमर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुधावा गांव की रहने वाली है. पूजा ने भारत के लिए कई बार दमदार प्रदर्शन किया है. लेकिन यूएफसी में उन्होंने एक इतिहास रचा है, तो हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने जीत के बाद कहा, "मुझे जीत की पूरी उम्मीद थी और मैंने काफी आक्रमण किया. लेकिन मैं सौ प्रतिशत नहीं दे पाई औऱ दूसरे राउंड में काफी दबाव महसूस कर रही थी. मुझे अभी भी काफी सुधार करने की जरूरत है."


यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में टॉस बनेगा बॉस, भारत-पाक महामुकाबले में सिक्का उछलने के बाद पहले क्या करेंगे कप्तान?


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement