Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहा था फैन, पुलिस ने रोका तो काटा बवाल, देखें वीडियो

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच वर्ल्डकप मुकाबला. 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने पर मचा बवाल.

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहा था फैन, पुलिस ने रोका तो काटा बवाल, देखें वीडियो

Pakistani Fan and Police

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान बीच कड़ाकेदार मैच चल रहा है. पाकिस्तान की टीम 368 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना चुकी है. टीम को मजबूत स्थिति में देख फैंस 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने लगे. इस पर पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिस और पाकिस्तानी फैन की नोंकझोक साफ देखी जा सकती है.

यह भी पढ़ें: शतक ठोकने के बाद डेविड वॉर्नर ने 'पुष्पा' स्टाइल में किया सेलीब्रेट, वीडियो वायरल

खुद को पाकिस्तानी बता रहा फैन

वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस के साथ जिस शख्स की नोंकझोक हो रही है, वह खुद को पाकिस्तानी होने का दावा कर रहा है. वह पुलिस से पूछ रहा है कि पाकिस्तान की टीम खेल रही है और मैं पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे क्यों नहीं लगा सकता? जिसपर वहां खड़े पुलिस ऑफिसर का कहना है कि नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते. इस घटना का वीडियो सामने आने पर पाकिस्तान के फैंस सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं.

 

भारत-पाक मुकाबले के बाद फैंस को लेकर हुआ था विवाद

14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले गए भारत-पाकिस्तान हाईवोल्टेज मुकाबले में एक लाख से भी ज्यादा दर्शक मैच देखने आए थे. इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी हार थमाई थी. मैच के बाद पाकिस्तान के टीम डायरेक्टर मिकी आर्थर ने कहा, "फैंस के एतरफा सपोर्ट के कारण उनके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर असर पड़ा. ऐसा लग रहा था कि यह आईसीसी का नहीं बीसीसीआई का इवेंट है. हमने कभी दिल दिल पाकिस्तान नहीं सुना." आर्थर के इस बयान को भारत के पूर्व क्रिकेटरों ने हास्यास्पद और हार का बहाना बताया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement