Advertisement

Braj Holi 2024 Schedule: ब्रज में ऐसे मनाई जाती है होली, यहां देखें लट्ठमार से लेकर लड्डू होली तक का पूरा शेड्यूल

Mathura Vrindavan Holi Schedule: मथुरा-वृंदावन की होली बहुत ही खास और अनोखे अंदाज में मनाई जाती है. यहां पर होली से पहले कई दिनों तक उत्सव मनाया जाता है.

Latest News
Braj Holi 2024 Schedule: ब्रज में ऐसे मनाई जाती है होली, यहां देखें लट्ठमार से लेकर लड्डू होली तक का पूरा शेड्यूल

mathura vrindavan holi schedule 2024

Add DNA as a Preferred Source

Mathura Vrindavan Holi: होली का पर्व (Holi 2024) पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को रंग खेला जाएगा. पूरे देश में ब्रज की होली बहुत ही फेमस है. उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में होली (Mathura Vrindavan Holi List 2024) बड़ी ही रोमांचक तरीके से मनाई जाती है. मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना में होली से पहले कई अनुष्ठान होते हैं. यहां पर लट्ठमार, लड्डू होली, फूलों वाली होली खेली जाती है. मथुरा-वृंदावन के होली महोत्सव के शेड्यूल (Holi Schedule In Mathura 2024) के बारे में बताते हैं.

ब्रज होली का पूरा शेड्यूल (Mathura Vrindawan Barsana Holi Celebration)
17 मार्च

17 मार्च को बरसाना में होली महोत्सव की शुरुआत होगी. इस दिन बरसाना राधा रानी मंदिर में भाग आमंत्रण महोत्सव और लड्डू होली होती है.
18 मार्च
बरसाना के राधा रानी मंदिर में 18 मार्च को लट्ठमार होली खेली जाएगी. इस दिन नंदगांव के हुरयारे बरसाना में लठमार होली खेलने आते हैं, गोपियां होली खेलने वालों पर रंग डालती है और लट्ठ मारती हैं.
19 मार्च
19 मार्च को नंदगांव की लट्ठमार होली होगी. इस दिन नंदगांव में महिलाएं लठमार होली खेलती हैं, जिसमें महिलाएं पुरुषों पर लाठी बरसाती हैं. यह होली बड़ी ही अनोखी होली है.


जीवन में पाना चाहते हैं सफलता तो रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत


20 मार्च
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में फूलवाली होली खेली जाती है. फूलों वाली होली के दिन फूलों के साथ होली खेली जाती है. इस बार 20 मार्च को फूलों वाली होली खेली जाती है.
21 मार्च
गोकुल में होली से पहले छड़ी मार होली खेली जाती है. इस साल गोकुल की छड़ी मार होली 21 मार्च को मनाई जाएगी. गोकुल की छड़ी मार होली बहुत ही खास है.
23 मार्च
राधा गोपीनाथ मंदिर वृन्दावन में विधवा महिलाओं द्वारा खेली जाने वाली होली मनाई जाती है. यह होली इस साल 23 मार्च को मनाई जाएगी.

24 मार्च
24 मार्च को होलिका दहन और बांके बिहारी मंदिर में फूलों वाली होली खेली जाएगी. इस दिन देशभर में होलिका दहन का पर्व मनाया जाएगा.
25 मार्च
मथुरा, वृंदावन और गोकुल समेत पूरे देशभर में 25 मार्च को रगों की होली खेली जाएगी. इस शेड्यूल के अनुसार मथुरा में होली का पूरा पर्व मनाया जाएगा.

 Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement