Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Video: देखें कैसे बीच पर सरपट दौड़ रहा था 8 पैरों वाला Octopus

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो कहीं पहुंचने में देर रही हो रही हो. इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.

Video: देखें कैसे बीच पर सरपट दौड़ रहा था 8 पैरों वाला Octopus

Octopus Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्या कभी आपने किसी Octopus को चलते हुए देखा है? वैसे यह कमाल का सीन कम ही लोगों को देखने को मिलता है. ऐसा इसिलए क्योंकि पानी में रहने वाला यह जीव आसानी से नहीं दिखता. इसके लिए आपको गहरे समुद्र में उतरना होता है या कभी किसी ज़ू या पार्क में मुलाकात हो तो चलते हुए देखना तो मुश्किल ही नसीब होता है. अगर आपने यह सीन असल में नहीं देखा है तो कोई नहीं हम आपको दिखा देते हैं. 

इंस्टाग्राम पर यह रील काफी वायरल हो रही है. इस वीडियो में ऑक्टोपस बीच पर घूमता दिख रहा है. आप उसकी तेजी देखकर हैरान रह जाएंगे कि भई आखिर जल्दबाजी किस बात की है. ऐसा लग रहा है कि मानो कहीं पहुंचने में देर रही हो रही हो. इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. कुछ लोग इस वीडियो में घूमते ऑक्टोपस से डर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्हें इस पर यकीन नहीं हो रहा. एक सोशल मीडिया यूजर ने तो इसे ग्राफिक्स ही बता दिया.

 

ये भी पढ़ें:

1- Viral: जाल में फंसी अनोखी मछली, एक ही दिन में करोड़पति बन गए मछुआरे

2- 225 किलो की महिला के लिए कमाई का जरिया बना मोटापा, Video बनाकर कमाती हैं लाखों

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement