Advertisement

Viral: जाल में फंसी अनोखी मछली, एक ही दिन में करोड़पति बन गए मछुआरे

वैसे तो मछली पकड़ना मछुआरों का रोज का काम है. इन्होंने खुद भी नहीं सोचा था कि एक दिन अचानक रोजमर्रा का यह काम करते हुए वे करोड़पति बन जाएंगे.

Viral: जाल में फंसी अनोखी मछली, एक ही दिन में करोड़पति बन गए मछुआरे

fish

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओडिशा के दीघा में कुछ मछुआरे रातों-रात करोड़पति बन गए हैं. उनके जाल में ऐसी मछली फंसी हैं, जिनकी कीमत ही करोड़ों में बताई जाती है. खास बात ये है कि मछली इतनी अधिक संख्या में मिली हैं कि किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल हो रहा है. जानते हैं क्या है पूरी घटना और इन मछलियों में ऐसा क्या होता है खास-

जाल में फंसी 2 करोड़ कीमत की मछलियां
हाल ही में दीघा के कुछ मछुआरों के जाल में 121 'तेलिया भोला' मछली फंस गईं.  हैरानी की बात इन मछलियों की इतनी अधिक संख्या है.  साल के पहले ही महीने में इतनी भारी संख्या में तेलिया भोला मछली का मिलना कोई आम घटना नहीं है. इससे पहले भी तेलिया भोला मछली मछुआरों को मिली थीं, लेकिन तब इनकी संख्या सिर्फ 30 थी. इस बार इतनी अधिक संख्या में ये मछली मिलने से मछुआरों को काफी फायदा हुआ है. इन मछलियों की कीमत तकरीबन 2 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें से हर मछली का वजन 18 किलोग्राम या उससे ज्यादा है. 

क्या है तेलिया भोला मछली में खास
एक बड़े व्यापारी के अनुसार, मछली की यह प्रजाति गहरे समुद्र में पाई जाती है. इसे पकड़ने के लालच में मछुआरे समुद्र के उन हिस्सों में चले जाते हैं, जहां उनको जाने की अनुमति नहीं होती है क्योंकि इनकी कीमत ही बहुत ज्यादा होती है. मछुआरों का कहना है कि इस विशेष किस्म की मछली की कीमत आम तौर पर 13000 रुपये प्रति किलोग्राम होती है.

एक ऐसी जगह जहां के कबूतर भी हैं करोड़पति, कई बीघा जमीन से लेकर इतनी संपत्ति के मालिक

इतनी महंगी क्यों है 'तेलिया भोला' मछली
तेलिया भोला मछली के इतनी महंगी होने के पीछे सबसे बड़ा कारण है इनके पेट में कई गुणकारी तत्वों का पाया जाना है. इस मछली की सबसे बड़ी खरीदार दवा कंपनियां हैं. इन मछलियों को कई तरह की दवाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है.

रिपोर्ट- दिलीप दास

हाथों के बल चलती है ये मछली, 22 साल बाद दिखी एक झलक

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement