Advertisement

Ukraine Crisis पर मोदी सरकार की विदेश नीति पर शशि थरूर हुए फिदा, जानें तारीफ में क्या कहा

कांग्रेस इस वक्त यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर सरकार पर हमलावर है. इससे अलग आज कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मोदी सरकार की विदेश नीति की सराहना की.

Ukraine Crisis पर मोदी सरकार की विदेश नीति पर शशि थरूर हुए फिदा, जानें तारीफ में क्या कहा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कांग्रेस सासंद शशि थरूर आम तौर पर अपनी पार्टी की ओर से मोदी सरकार पर हमलावर रहते हैं. यूक्रेन संकट पर मोदी सरकार की नीतियों पर उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला है. उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति की खूब तारीफ की है. थरूर ने विदेश मंत्री और उनकी टीम की भी सराहना की है.

ट्वीट कर दी मोदी सरकार को बधाई
थरूर ने ट्वीट कर मोदी सरकार को बधाई भी दी है. उन्होंने ट्वीट किया, 'यूक्रेन पर विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की आज सुबह बुलाई गई बैठक अच्छी रही है. हमारे सवालों और चिंताओं पर विस्तृत और बिल्कुल सटीक जवाबों के लिए डॉ. एस. जयशंकर और उनकी टीम को धन्यवाद.' थरूर ने मोदी सरकार की विदेश नीति की सराहना करते हुए लिखा, 'विदेश नीति में ऐसा जोश और उत्साह दिखना चाहिए. हमने कई मुद्दों पर बातचीत की है. यह शानदार मीटिंग थी और यही कह सकता हूं कि हम एकजुट हैं.'

विदेश मंत्री और टीम की तारीफ की 
कांग्रेस सांसद ने विदेश मंत्रालय की तरफ से बुलाई गई मीटिंग में शामिल होने के बाद तारीफ की है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी टीम ने एक-एक सवाल का जिस गहराई से जवाब दिया है, वह तारीफ के काबिल है. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि विदेश नीति तो ऐसी ही होनी चाहिए. इस मीटिंग में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल थे.

पढ़ें: Russia Ukraine War : यूक्रेन में बंकर में छिपे हैं हज़ारों लोग, परमाणु हमला झेल सकते हैं ये ख़ास तहखाने

सलाहकार समिति की बुलाई गई थी बैठक
विदेश मंत्रालय ने रूस-यूक्रेन युद्ध से पैदा हुए संकट पर गुरुवार को सलाहकार समिति की बैठक बुलाई थी. बैठक में 6 पार्टियों के 9 सांसदों ने हिस्सा लिया था. सांसदों ने इस संकट से निपटने के लिए सुझाव दिए और सवाल भी पूछे थे. बैठक में सांसदों के हर सवाल का जवाब विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनकी टीम ने दिया था. पूरी डिटेलिंग और हर पहलू को ध्यान में रखकर दिए गए जवाबों से कांग्रेस सांसद शशि थरूर काफी संतुष्ट हुए. इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री और पूरी टीम की तारीफ भी की.

 

पढ़ें: Ukraine से दिल्ली लौटी 'लॉकी', अब केरल की यात्रा कराने से एयरलाइन ने किया इनकार

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement