Advertisement

Ukraine से दिल्ली लौटी 'लॉकी', अब केरल की यात्रा कराने से एयरलाइन ने किया इनकार

अंजू का कहना है कि वह लॉकी को यूक्रेन में अलेका छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं.

Ukraine से दिल्ली लौटी 'लॉकी', अब केरल की यात्रा कराने से एयरलाइन ने किया इनकार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन में मची भारी तबाही के बीच मूल रूप से केरल के चेंगन्नूर में रहने वाली छात्रा अंजू दास और उनकी पालतू बिल्ली 'लॉकी' सकुशल भारत लौट आई हैं. हालांकि यहां आने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं. 

दरअसल यूक्रेन से दिल्ली पहुंचने के बाद लोकल फ्लाइट ने पालतू जानवरों के आने की मनाही के चलते लॉकी को फ्लाइट में यात्रा करने से मना कर दिया. 

अंजू का कहना है कि वह लॉकी को यूक्रेन में अलेका छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकती थीं. छात्रा ने ठान लिया था कि अगर वह युद्धग्रस्त यूक्रेन से लॉकी को यहां तक ला सकती हैं तो इसे केरल के चेंगन्नूर में अपने घर भी ले जा सकती हैं. 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War : यूक्रेन में बंकर में छिपे हैं हज़ारों लोग, परमाणु हमला झेल सकते हैं ये ख़ास तहखाने

इसके बाद अंजू दास भारतीय दूतावास के कर्मचारियों से मिलीं जो लॉकी को भारतीय वायु सेना की विशेष उड़ान में सवार होने की अनुमति देने के लिए पर्याप्त थे. दास ने कहा, 'मुझे बोर्डिग पास मिल गया, शुरू में सहमत होने के बाद एयरलाइन ने बाद में कहा कि मैं लॉकी को साथ नहीं ले सकती. उन्होंने मेरी एक बात भी नहीं सुनी, केवल इतना कहा कि पालतू जानवरों की अनुमति नहीं है. इसके बाद मैंने उड़ान से बाहर निकलने का फैसला किया. अगर मैं इतनी कठिनाइयों के बीच यूक्रेन से अपनी बिल्ली को साथ ला सकती हूं तो मैं उसे अपने घर भी ले जा सकती हूं.'

अंजू ने आगे कहा कि शुक्रवार को यहां से केरल के लिए दो उड़ानें हैं और वे फिर से प्रयास करेंगी. उनका कहना है कि लॉकी बुरे समय में उनके साथ खड़ी थी और अब वह उसके बीना नहीं रह सकती हैं.

(इनपुट- आईएएनएस)

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement