Advertisement

खरगोन में PM Awas Yojana के मकान पर भी चला बुलडोजर, डीएम बोले- सरकारी जमीन पर था घर

नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और पीएम आवास योजना की लाभार्थी हसीना के मकान को गिरा दिया.  

खरगोन में PM Awas Yojana के मकान पर भी चला बुलडोजर, डीएम बोले- सरकारी जमीन पर था घर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) में रामनवमी पर हिंसा का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. हिंसा के बाद आरिपोयों के घरों पर शिवराज सरकार ने बुलडोजर चला दिया. अब बीच प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के तहत बने एक मकान पर भी कार्यवाही की गई. खरगोन के खसखसवाड़ी इलाके में जिला प्रशासन द्वारा ये कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई पर कई लोगों ने सवाल उठाए लेकिन प्रशासन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः सीएम Yogi के 'बुलडोजर' के काम का दीवाना हो गया यह चाय वाला, बदल दिया अपनी दुकान का नाम

जानकारी के मुताबिक सरकारी दस्तावेजों में बिड़ला मार्ग पर स्थित घर हसीना फाखरू के नाम पर उनके पति की मृत्यु के बाद पंजीकृत किया गया था. वह प्रधानमंत्री आवास योजना के मूल लाभार्थी थे. 60 साल की हसीना ने बताया कि सोमवार को नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची और उसके मकान को ध्वस्त कर दिया. प्रशासन ने 12 लोगों के मकान पर कार्रवाई की जिनमें से एक मकान हसीना का भी था. रविवार को हुई झड़प के बाद शहर के चार स्थानों पर कुल 16 घर और 29 दुकानें ध्वस्त की गई. 

यह भी पढ़ेंः क्यों बढ़ने लगे हैं Covid के मामले, कितना खतरनाक होगा नया वेरिएंट?

2020 में आवंटित हुआ था 
हसीना को यह मकान 2020 में आवंटित हुआ था. हसीना के पांच बेटे और दो बेटियां हैं. हसीना के 35 वर्षीय बेटे अमजद खान ने खान ने बताया कि 2020 तक हम प्लॉट पर एक कच्चे घर में रहते थे. 2020 में जब आवास योजना के तहत मंजूरी मिली तो हमने पक्का घर बनाया. वहीं प्रशासन का कहना है कि घर सरकारी जमीन पर बना था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.  

यह भी पढ़ें: Boris Johnson लॉकडाउन नियम तोड़ कर रहे थे पार्टी, ब्रिटेन ने अपने ही प्रधानमंत्री पर ठोका जुर्माना 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement