Advertisement

इस बार कितने Muslim बने हैं MP? जानिए कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी पार्टियों के आंकड़े

इस साल हुए 18वी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में देश भर से 24 मुस्लिम प्रत्याशी (Muslim Candidate) विजयी हुए हैं. ये आंकड़ा पिछली बार के लोकसभा चुनाव की तुलना में कम है. 2019 के लोकसभा चुनाव में देश भर से 26 मुस्लिम प्रत्याशी चुनकर संसद पहुंचे थे.

Latest News
इस बार कितने Muslim बने हैं MP? जानिए कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी पार्टियों के आंकड़े

Elected Muslim MPs (Iqra Choudhary and Yusuf Pathan)

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के नतीजे (Results) आ चुके हैं. इन नतीजों में किसी भी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लोकिन बात अगर गठबंधन की करें तो एनडीए (NDA) के पास बहुमत के नंबर मौजूद हैं. आज एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है. इस दौरान नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. वापस हम चुनाव के नतीजों पर चलते हैं, और समझते हैं कि इन नतीजों में कितने मुस्लिम प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है. साथ ही यह भी जानने का प्रयास करेंगे कि किस दल से कितने मुसलमान (Muslim) सांसद (MP) बने हैं.


यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election Results में टूट गया 'माया'जाल, UP में 0 पर आउट हुई BSP 


पिछले तीन लोकसभा चुनावों के आंकड़े
इस साल हुए 18वी लोकसभा चुनाव में देश भर से 24 मुस्लिम प्रत्याशी विजयी हुए हैं. ये आंकड़ा पिछली बार के लोकसभा चुनाव की तुलना में कम है. 2019 के लोकसभा चुनाव में देश भर से 26 मुस्लिम प्रत्याशी चुनकर संसद पहुंचे थे. देखा जा सकता है कि इस बार के आंकड़ों में पिछली बार के मुकाबले दो सांसद कम चुने गए हैं. हां, 2014 की तुलना में इस बार एक मुस्लिम सांसद की बढ़ोतरी जरूर हुई है. 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 23 मुस्लिम प्रत्याशी जीतकर सांसद बने थे. लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 78 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में थे. वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में ये संख्या 115 प्रत्याशियों की थी. 

जानिए किन पार्टी से जीते हैं कितने मुस्लिम उम्मीदवार
24 मुस्लिम जीते हुए मुस्लिम प्रत्याशियों में से 21 का नाता इंडिया ब्लॉक से है. बाकी के तीन उन दलों से हैं, जिनका नाता न तो इंडिया ब्लॉक से है और न ही एनडीए से है. एनडीए से एक भी मुस्लिम प्रत्याशी जीतकर नहीं आए हैं. इंडिया ब्लॉक की बात करें तो सबसे ज्यादा 8 मुस्लिम सांसद कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आए हैं. वहीं, दूसरे स्थान पर टीएमसी है, जिसके पास इस बार 5 मुस्लिम सांसद हैं. तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी  है, सपा के पास 4 मुस्लिम सासंद हैं. चौथे स्थान पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग है, जिसके पास 3 मुस्लिम सांसद हैं. कई ऐसी पार्टियां भी हैं, जिनके पास सिर्फ एक मुस्लिम सांसद मौजूद हैं. इनमें अब्दुल्लाह परिवार वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और असदुद्दीन ओवैसी वाली एआईएमआईएम (AIMIM) शामिल हैं. के एक मुस्लिम सांसद (स्वयं ) हैं. साथ ही 2 मुस्लिम सांसद निर्दलीय भी विजयी हुए हैं. इनमें बारामूला से जीतने वाले इंजीनियर राशिद और लद्दाख से जीतने वाले मोहम्मद हनीफा हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement