Advertisement

'Congress से लोगों का हो गया है मोहभंग,' जेपी नड्डा का कांग्रेस पर जोरदार हमला, जानिए और क्या बोले

Lok Sabha elections 2024: जेपी नड्डा ने चुमौकेदिमा में भाजपा समर्थित एनडीपीपी उम्मीदवार चुम्बेन मुरी के समर्थन में रैली की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा.

Latest News
'Congress से लोगों का हो गया है मोहभंग,' जेपी नड्डा का कांग्रेस पर जोरदार हमला, जानिए और क्या बोले
BJP National President JP Nadda

 

 

Add DNA as a Preferred Source

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को एक रैली के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने की तैयारी कर रहे जेपी नड्डा लगातार चुनावी दौरे पर हैं. इस बीच उन्होंने नागालैंड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने कांग्रेस पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने नागालैंड में विकास और समृद्धि को विफल कर दिया। उसने जो नीति अपनाई वह थी 'वोट पाओ, और भूल जाओ'. 

 जेपी नड्डा ने चुमौकेदिमा में भाजपा समर्थित एनडीपीपी उम्मीदवार चुम्बेन मुरी के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने कहा कि मैं यहां जो उत्साह देख रहा हूं, वह मुझे विश्वास दिला रहा है कि नागालैंड के लोगों ने हमें जिताने का फैसला कर लिया है. मुझे खुशी है कि मैं समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की भूमि पर आया हूं, और ऐसी भूमि जिसने हमेशा मानवता और सभ्यता का सम्मान किया है. नागालैंड ईमानदारी, सादगी, कड़ी मेहनत और ताकत का प्रतीक है. मैं इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यहां सेवा करने का मौका मिला लेकिन उसने इसका बहुत दुरुपयोग किया. 

कांग्रेस पर बरसे जेपी नड्डा 

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान, पूर्वोत्तर में राजनीति का मतलब फूट डालो और राज करो था. भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति में विश्वास करती है. हम नागा शांति समझौते को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे.  एनडीए सरकार के कार्यकाल के दौरान 11 शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किया गया और 9500 विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया. कांग्रेस ने नागालैंड में विकास और समृद्धि को विफल कर दिया. उसने जो नीति अपनाई वह थी 'वोट पाओ, और भूल जाओ'. इस वजह से नागालैंड की राज्य विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के पास एक भी सीट नहीं है. इसके साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा के लिए लड़ रही है, वह दिल्ली में बैठने के लिए लड़ रही है लेकिन विधानसभा में उनके पास कोहिमा में कोई सीट नहीं है. 

पीएम मोदी का किया जिक्र 

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नागालैंड बदलते समय को देख रहा है। पीएम मोदी ने क्षेत्र में राजनीति की संस्कृति, परिभाषा और दृष्टिकोण बदल दिया है. पूर्वोत्तर के लिए मोदी जी का दृष्टिकोण 'एक्ट ईस्ट' तक सीमित नहीं है, बल्कि वह इस क्षेत्र को 'दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया का प्रवेश द्वार' बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें कि नागलैंड में पहले चरण में 19 अप्रैल 2024 को  वोटिंग होगी. 

डीएनए हिंदी का मोबाइल एप्लिकेशन Google Play Store से डाउनलोड करें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement