Advertisement

Jobs in UP: यूपी में ‘शादी करो नौकरी पाओ’, जानें योगी सरकार की इस योजना का कैसे मिलेगा फायदा?

उत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह करने वाले नवविवाहित जोड़ों को नौकरी देने की तैयारी की है. योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरी मिलेगी.

Jobs in UP: यूपी में ‘शादी करो नौकरी पाओ’, जानें योगी सरकार की इस योजना का कैसे मिलेगा फायदा?

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) अब शादी कराने के साथ ही नवविवाहित जोड़ों को नौकरी भी देगी. अगर आप कुंवारे हैं और बेरोजगार भी हैं तो योगी सरकार की यह योजना आपकी कई परेशानियों को दूर कर देगी. यूपी के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी और रोजगार देगी. परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बलिया के बांसडीह पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया था.

उत्तर प्रदेश सरकार करा रही सामूहित विवाह
बता दें कि यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों से आने वाले लोगों की शादी करवाई जाती है. इससे इन गरीब परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होता है. सरकार की तरफ से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में एक साथ सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियों की शादी करवाई जाती है. पंडितों द्वारा एक साथ मंत्रोच्चार भी किया जाता है. परिवहन मंत्री द्वारा सामूहिक विवाह में शादी करने वाले नवविवाहित जोड़ों को नौकरी का ऑफर देने के बाद माना जा रहा है कि आने वाले वक्त में इन कार्यक्रमों में शादी करने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है. मंत्री की तरफ से इशारा किया गया है कि ‘शादी करो और नौकरी पाओ’ ऑफर का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल होंगे.

कैसे मिलेगी नौकरी
योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवार के युवकों और युवतियों का विवाह कराया जा रहा है. सामूहिक विवाह के बाद सरकार इन नवविवाहित जोड़ों को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी व रोजगार दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आम लोगों को विकास के पथ पर अग्रसर करने के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है.
 
इनपुट- भाषा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement