Advertisement

18TH June Lok Sabha Session: 18 जून ने शुरू होगा लोकसभा सत्र, सरकार और विपक्ष के एजेंडे पर रहेंगे ये मुद्दे 

18TH June Lok Sabha Session: पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के साथ ही नए मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो गई है. 18 जून से लोकसभा सत्र शुरू हो सकता है. 

Latest News
18TH June Lok Sabha Session: 18 जून ने शुरू होगा लोकसभा सत्र, सरकार और विपक्ष के एजेंडे पर रहेंगे ये मुद्दे 

18 जून से होगा लोकसभा का नया सत्र शुरू

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव और नतीजों के बाद अब नए मंत्रिमंडल (Modi Cabinet 3.0) का गठ भी हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ली है. 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 18 जून से शुरू हो सकता है. सत्र की शुरुआत नए सांसदों के शपथ ग्रहण के साथ होगी. इसकी पूरी संभावना है कि संसद के नए सत्र की शुरुआत से ही सरकार और विपक्ष दोनों अपने एजेंडे को मजबूती से रखते नजर आएंगे. इस बार बीजेपी को बहुमत नहीं मिला है और कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि हम मजबूती से अपनी आवाज संसद में रखेंगे. 

स्पीकर के चुनाव की सबसे ज्यादा चर्चा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक (Modi Cabinet 3.0) बुलाई है. इसमें मंत्रियों के पोर्टफोलियो का बंटवारा किया जा सकता है. इसके बाद कैबिनेट राष्ट्रपति से नियम के मुताबिक संसद सत्र बुलाने का आग्रह करेगी. 18-19 जून को सांसदों की शपथ और 20 जून को स्पीकर का चुनाव हो सकता है. स्पीकर का पद किसे मिलेगे, इसे लेकर काफी अटकलें हैं.  सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू दोनों ही अपनी पार्टी का स्पीकर चाहते थे. 


यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण के दौरान घुस गया तेंदुआ, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान  


हालांकि, सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि घटक दलों को संतुष्ट करने के लिए बीजेपी ने कैबिनेट और मंत्रालय बंटवारे में उनकी इच्छाओं का सम्मान रखा है. स्पीकर का पद बीजेपी अपने पास ही रखेगी और डिप्टी स्पीकर का पद टीडीपी (TDP) के पास जा सकता है. पिछली लोकसभा में कोटा से सांसद ओम बिरला को स्पीकर का पद मिला था.  

विपक्ष के पास सरकार को घेरने के कई मुद्दे 
बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन एनडीए (NDA) के समर्थन से सरकार बन गई है. कांग्रेस के पास 99 सांसद हैं जबकि इंडिया अलायंस (INDIA Alliance) विपक्षी दलों को मिला लें, तो यह आंकड़ा 234 का है. बीजेपी की निर्भरता अपने घटक दलों पर है. विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही नतीजों वाले दिन शेयर मार्केट में भारी गिरावट का मुद्दा पहले से ही उठा रहा है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे जी-जान से लड़ेगी और अब विपक्ष की ताकत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है. 


यह भी पढ़ें: राहुल से हाथ मिलाया, सोनिया-प्रियंका को लगाया गले... गांधी परिवार से यूं गर्मजोशी से मिलीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 


ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement