Advertisement

घर में लगी आग से बचने के लिए नीचे गद्दा फेंककर चौथी मंजिल से कूद गई दादी और पोती, हो गई मौत

Delhi News: वह दोनों घर में चाबी ढूढ़ने लगी लेकिन जब चाबी नहीं मिली तो वह दोनों बालकनी में आकर शोर मचाने लगी.

Latest News
घर में लगी आग से बचने के लिए नीचे गद्दा फेंककर चौथी मंजिल से कूद गई दादी और पोती, हो गई मौत

सांकेतिक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के द्वारका में पैसेफिक अपार्टमेंट के चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में आग लगने पर दादी-पोती नीचे कूद गईं. हादसे के समय बुजुर्ग महिला और उनकी पोती घर पर अकेली थीं. बताया जा रहा है कि 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला का बेटा घर के बाहर जाते वक़्त ताला लगाकर चल गया, इस दौरान ही घर में आग गई. फ्लैट बंद होने की वजह से धुआं फ्लैट में भर गया और दादी-पोती की सांसे फूलने लगी. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला जासुरी देवी और उनकी 30 वर्षीय पोती पूजा पंत घर पर अकेले थी. इसी समय घर में भीषण आग लग गई. वह दोनों घर में चाबी ढूढ़ने लगी लेकिन जब चाबी नहीं मिली तो वह दोनों बालकनी में आकर शोर मचाने लगी.पैसेफिक अपार्टमेंट से ठीक सटी इलिजिबल सोसाइटी के गार्ड चंद्रपाल ने बताया कि उन्होंने उन तक रस्सी फेंककर पहुंचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे. इस बीच आग की लपटें तेज होती चली गईं. 


 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में बंद होंगे हुक्का बार, सिगरेट खरीदने के नियम भी बदले


दादी-पोती ने नीचे फेंका गद्दा

दादी व पोती ने बालकनी से गद्दा, तकिया चादर नीचे की ओर फेंका. उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि अगर वह बिस्तर पर गिरेंगी तो चोट कम लगेगी और वह बच जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस हादसे में दादी की मौत हो गई और पोती गंभीर रुप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों दादी-पोती को पुलिस अस्तपताल ले गई, वहां पर डॉक्टरों ने जसूरी देवी को मृत घोषित कर दिया. जसूरी देवी के बेटे महेश ने बताया कि हादसे के समय वह घर पर नहीं थे. उन्हें आग लगने की वजह नहीं पता. फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया जा रहा है. 

कुछ देर बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां 

इस बीच कई लोग दकमल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए रास्ते को खाली कराने में जुट गए. पुलिस ने बताया कि एक आवासीय इमारत में आग लगने की सूचना मिली और दलों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया. इसके साथ उन्होंने बताया कि उन्हें द्वारका के सेक्टर 10 इलाके में पैसिफिक अपार्टमेंट स्थित एक फ्लैट में आग लगने की सूचना दोपहर करीब 12.30 बजे मिली. दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और अपराह्न 1.05 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया. वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि दमकल की गाड़ियां पहुंचने में देरी हुई, अगर सही समय पर गाड़ियां आई होती तो बुजुर्ग महिला की भी जान बचाई जा सकती थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement