Advertisement

Delhi Bomb Threat: चुनाव के बीच गृह मंत्रालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

Delhi Bomb Threat: लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली को लगातार बम से उड़ाने की धमकी मिल रहे है. हाल ही में दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है. जिसके बाद सभी जांच एजेसियां एक्टिव हो गई है.

Latest News
 Delhi Bomb Threat: चुनाव के बीच गृह मंत्रालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस
Add DNA as a Preferred Source

Bomb Threat: लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली को लगातार बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल भेजे जा रहे हैं. आने वाली 25 मई को दिल्ली में मतदान होना है. उससे पहले को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. अब नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, ये धमकी दिल्ली पुलिस को ईमेल के जरिए भेजी गई. बुधवार को मिली इस धमकी के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं और नॉर्थ ब्लॉक की तलाशी ली जा रही है. 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नॉर्थ ब्लॉक में तैनात एक अधिकारी को बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद डीएफएस को कॉल किया गया था. उन्हों बताया कि तलाशी जारी है और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. बता दें कि नॉर्थ ब्लॉक बेहद संवेदनशील इलाका है. यहां सुरक्षा बेहद कड़े इंतजाम होते हैं, ऐसे में बम की खबर से हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े 3 बजे पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली. 

पुलिस ने ईमेल को बताया फेक

कई घंटो चले तलाशी अभियान के बाद पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा, और न ही इलाके में पुलिस को कोई संदिग्ध मिला. अंत में पुलिस ने धमकी भरें इस मेल को फेक बताया लेकिन अभी भी जांच एजेसियां अलर्ट पर हैं. वहीं, फायर विभाग ने बताया कि नई दिल्ली इलाके के नॉर्थ ब्लॉक स्थित पुलिस कंट्रोल रूम को बम की धमकी वाला एक मेल मिला था, मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गई हैं. 


150 स्कूलों को मिली थी धमकी
 
ऐसा पहली बार नहीं है कि दिल्ली को बम से उड़ाने के धमकी मिली है. इससे पहले भी कई बार धमकी भरे मेल मिल चुके हैं . हाल के दिनों में दिल्ली के लगभग 150 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे. जिनमें स्कूलों बम से उड़ान की बात कही जा रही थी. उस समय इनके आईपी एड्रेस हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के निकले थे. उसको लेकर लगातार दिल्ली पुलिस हंगरी की जांच एजेंसियों से संपर्क में है. जिस मेल सर्वर का इस्तेमाल किया गया, वो रूस का था. रूस से पुलिस को इंटरपोल के जरिए कई जानकारियां मिली थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पढ़ने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement