Advertisement

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार बोले- बीजेपी ने हमें अपमानित किया, जानिए बिहार की राजनीति से जुड़े 5 अपडेट

Bihar News: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने जदयू को कमजोर करने का काम किया है.

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार बोले- बीजेपी ने हमें अपमानित किया, जानिए बिहार की राजनीति से जुड़े 5 अपडेट

Bihar News in Hindi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एकबार फिर से भाजपा से राहें जुदा करने का ऐलान किया है. जदयू विधायकों के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जदयू को अपमानित किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने जदयू को खत्म करने की साजिश रची. नीतीश कुमार ने जदयू विधायक दल की बैठक में कहा कि भाजपा जदयू के विधायकों को खरीदने की साजिश रच रही थी. आइए आपको बतातें हैं बिहार की सियासत से जुड़े 5 बड़े अपडेट

  1. सूत्रों ने बताया कि बिहार की नई सरकार में राजद और कांग्रेस तो शामिल होंगे लेकिन भाकपा माले सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी. सूत्रों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस कोटे से एक उप मुख्यमंत्री बनाने का रखा प्रस्ताव लेकिन राजद ने किया एतराज.
  2. आज महागठबंधन के सभी विधायक रहेंगे. राबड़ी आवास पर विधायकों के लिए नाश्ता और खाना मंगवाया गया है. विधायकों के लिए तमाम व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है.
  3. बिहार में विधायक दल की बैठक के बाद जदयू के नेता उपेंद्र कुशवाह ने ट्वीट कर कहा -नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए नीतीश कुमार को बधाई. नीतीश जी आगे बढ़िए. देश आपका इंतजार कर कर रहा है.
  4. बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता शहनवाज हुसैन ने कहा- हम अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं, हम किसी अन्य पार्टी को कमजोर नहीं करते हैं. मैं पटना जा रहा हूं. बिहार को लेकर पार्टी नेतृत्व आधिकारिक बयान देगा. हमने बिहार के लोगों के व्यापार और रोजगार के लिए ईमानदारी से काम किया है. इस मसले पर पार्टी टिप्पणी करेगी, मैं नहीं करूंगा.
  5. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत पर बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के मन में क्या है यह कह नहीं सकते. उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव से पहले जब अमित शाह जी ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे, उन्हें सीएम बनाया भी गया. तेजस्वी यादव ने इनका राम पलटू राम रखा था, मैं वो भी नहीं कह सकता.

पढ़ें- Bihar Political Crisis: बिहार में टूट गया बीजेपी-जेडीयू गठबंधन! इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार- सूत्र

Bihar News: बिहार में भाजपा को लगने वाला है बहुत बड़ा झटका! ये बयान कर रहे इशारा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement