Advertisement

बिहार Lakhisarai Road Accident: के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत और आधा दर्जन लोग घायल

Bihar Road Accident: ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है. पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरु कर दी है.

Latest News
बिहार Lakhisarai Road Accident: के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत और आधा दर्जन लोग घायल

Bihar Road Accident

Add DNA as a Preferred Source

बिहार के लखीसराय में एक भीषण सड़क हादसा (Bihar Road Accident) हुआ है. हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है. वहीं,आधे दर्जन से अधिक लोग बुरी तरफ से जख्मी हैं. घायल लोगों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों का उपचार कर सभी घायलों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरु कर दी है.  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार के लखीसराय  जिले के रामगढ़ चौक थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत झुलौना गांव के समीप नेशनल हाईवे 30 लखीसराय सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित ट्रक और टेंपू में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे. जिनमें से आठ लोगों की मौत हो चुकी है और घायलों की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए.  

ये भी पढ़ें: Delhi Chalo March Live Updates: हजारों ट्रैक्टर लेकर आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, गृह मंत्रालय अलर्ट

घायलों का चला रहा इलाज 

गंभीर रूप से जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां घायलों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में लगी हुई है. घायलों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. इस हादसे में ऑटो चालक मनोज कुमार की इलाज के दौरान हो गई है. जबकि अन्य मृतकों की पहचान दिवाना कुमार, छोटू कुमार, अमित कुमार और रामू कुमार के रूप में हुई है. अभी कुछ शवों की पहचान की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: 'शांति बनाए रखें, चर्चा से निकलेगा समाधान', कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा की किसानों से अपील

हादसे पर पुलिस ने दिया जवाब 

 नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया की घटना झूलना गांव के पास हुई है  टेंपू पर सवार सभी लोग हलसी से लखीसराय आ रहे थे. उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि यह सभी कहां जा रहे थे. उन्होंने बताया कि सभी मृतक परिजनों को सूचित किया गया है. मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि हलसी से यह लोग कहां जा रहे थे. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच शुरु कर दी गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement