Advertisement

Unhealthy Foods: ये 5 सफेद चीजें पूरे शरीर में घोल देती हैं जहर, कैंसर से डायबिटीज तक का बढ़ता है खतरा

Unhealthy White Foods: इन 5 सफेद चीजों के ज्यादा सेवन से कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं इन 5 फूड्स के बारे में...

Unhealthy Foods: ये 5 सफेद चीजें पूरे शरीर में घोल देती हैं जहर, कैंसर से डायबिटीज तक का बढ़ता है खतरा

ये 5 सफेद चीजें पूरे शरीर में घोल देती हैं जहर, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः  हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में पोषक तत्वों का होना जरूरी है. लेकिन (Unhealthy Processed Food) आजकल की बदली हुई जीवनशैली में हमारे खाने की खराब आदतों के चलते पोषक तत्वों की मात्रा में बहुत ही ज्यादा कमी आने लगी है. ऐसे में न चाहते हुए भी हम अधिक मात्रा में फास्ट (White Foods) फूड, चाइनीज, प्रोसेस्ड फूड का सेवन कर रहे हैं. बता दें कि इन सभी फूड आइटम्स को बनाने के लिए ज्यादातर सफेद चीजों जैसे नमक, चीनी, मैदा, अजीनोमोटो, चावल और आलू का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, जो कि सेहत के लिहाज से बहुत ही खतरनाक होता (Unhealthy White Foods) है. प्रोसेस्ड फूड में इन सफेद चीजों की मात्रा बहुत खतरनाक स्तर तक होती है और इनके ज्यादा सेवन से कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज, मोटापा, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा (Processed Food) बढ़ जाता है... 

मैदा 

मैदा यानि सफेद आटे से बनी चीज़ें सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदेह होती हैं, इसमें व्हाइट ब्रेड, केक, बिस्कुट और पेस्ट्री आदि शामिल है. बता दें कि जब गेहूं के आटे को रिफाइंड किया जाता है तो इस प्रकिया से उनके फाइबर, गुड फैट, विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स आदि के दाने निकल जाते हैं और गेहूं से मैदा बनाने की प्रकिया में इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व लगभग खत्म हो जाते हैं. इससे बने प्रोसेस्ड फूड से भरपूर आहार ट्राइग्लिसराइड में वृद्धि और अच्छे एचडीएल की कमी का कारण बन सकता है. इतना ही नहीं यह गर्भावस्था के दौरान इंसुलिन प्रतिरोध और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे का कारण भी बनता है.

ठंड में इन 5 बीमारियों से दूर रखेगा हल्दी वाला दूध, शरीर को मिलेगी गर्माहट

सफेद आलू 

सफेद आलू न सिर्फ वजन बढ़ाता है बल्की सेहत के लिए भी नुकसानदेह होता है. बता दें कि सफेद आलू स्टार्च और कार्ब से भरपूर होते हैं. लेकिन, जब आलू को डीप फ्राई किया जाता है या मक्खन और क्रीम के साथ मैश किया जाता है तो ये दोनों ही स्थितियां खतरा पैदा करती हैं. ऐसे में जरूरत से ज्यादा तले हुए आलू का सेवन करने से कैंसर और डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है.

सफेद चावल 

भारितय घरों में कुछ लोगों को तो चावल खाने का इतना ज्यादा शौक होता है कि वो इसके बिना खाने की कल्पना तक नहीं कर सकते. लेकिन ज्यादातर घरों में जो चावल परोसा जाता है वह सफेद होता है. बता दें कि इसकी रिफाइनिंग प्रोसेस में भूसी और रोणाणु को हटा दिया जाता है, जिसके चलते इसमें मौजूद सभी पोषक तत्व कम हो जाते हैं.

​नमक

नमक को पूरी तरह से छोड देना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. क्योंकि पर्याप्त सोडियम और क्लोराइड दोनों की आपूर्ति नमक से ही की जाती है. लेकिन जब आप बहुत अधिक मात्रा में सोडियम खाते हैं तो यह आपके शरीर में पानी की मात्रा पर असर डालता है और इससे सेहत पर गहरा असर पड़ता है. 

क्या आपको सर्दियों में दही और केला खाना बंद कर देना चाहिए? 

चीनी 
 
सभी खाद्य पदार्थों के ग्रुप में चीनी सबसे ज्यादा नुकसानदायक है, इसे रिफाइंड शुगर यानी चीनी को एम्प्टिी कैलारी भी कहते हैं. बता दें कि प्रोसेस्ड और रिफाइंड चीनी में कोई खास क्वालिटी नहीं होती. नली में पहुंचते ही यह ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में ब्रेक हो जाती है. ऐसे में जो लोग मेहनत नहीं करते, उनके शरीर में यह फैट के रूप में जमा हो जाती है. इससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है और लिवर की समस्या, इंसुलिन प्रतिरोध के अलावा डेंटल प्रॉब्लम और कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी यह जिम्मेदार है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement