एंटरटेनमेंट
अभिनेता Vinod Mehra की बर्थ एनीवर्सरी के मौके पर जानें उनकी पत्नी ने रेखा संग विनोद के रिश्ते को लेकर क्या कहा था?
डीएनए हिंदी: 13 फरवरी को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद मेहरा (Vinod Mehra) की बर्थ एनीवर्सरी है. 70 के दशक में बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल एक्टर्स में गिने जाने वाले विनोद मेहरा 45 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे. उनकी जिंदगी सफलताओं और कॉन्ट्रोवर्सीज से भरी रही. एक दौर में अभिनेत्री रेखा के साथ उनके अफेयर की बहुत चर्चे रहे. विनोद की पत्नी किरण मेहरा ने एक इंटरव्यू के दौरान विनोद और रेखा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने दोनों के रिश्ते का सच सबके सामने जाहिर किया था और ये भी बताया था कि रेखा के साथ उनका इक्वेशन कैसा है?
रेखा आखिर तक रहीं साथ
विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ने कहा था कि 'रेखा वो शख्स थीं जो विनोद मेहरा की जिंदगी में आखिर तक उनके साथ रही थीं. रेखा मेरे परिवार की एक सदस्य की तरह थीं. उन्हें मैं दोस्त की तरह देखती हूं. वो हमेशा माफ करने वालीं एक अद्भुत इंसान हैं. उन्होंने हमारी शादी अटेंड की थी. अगर मेरी और उनकी आज मुलाकात होती है तो मैं उन्हें कसकर गले लगा लूंगी. मैं उनकी बहनों को जानती हूं. रेखा और मैं वास्तव में बिल्कुल एक जैसे हैं'.
ये भी पढ़ें- ड्रग्स केस के बाद पहली बार IPL 2022 Auction में दिखे Aryan Khan, शाहरुख की जगह संभाला काम
ये भी पढ़ें- Shark Tank India के जज पीयूष बंसल को फनी नहीं लगता था कपिल शर्मा शो? कह डाली ये बात
वो मेरे साथ रहना चाहते थे
किरण मेहरा ने विनोद मेहरा के अफेयर्स और शादी से जुड़ी तरह- तरह की अफवाहों पर कहा- 'कई कहानियां आती हैं और खत्म हो जाती हैं लेकिन, मैं इंडस्ट्री से नहीं थी. वो मेरे साथ रहना चाहते थे. मैंने आगे कुछ नहीं पूछा. मैंने उनकी निजता का सम्मान किया. इसके अलावा, मेरा घर भारत में नहीं था. मैं अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी थीं और मैं एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती थी, जो उससे 20 साल बड़ा था. शादी से एक दिन पहले, मैं लगभग शादी से मुकर गई थी. मैंने अपना डर विनोद को बताया था तो उन्होंने मुझे समझाते हुए कहा था, चिंता मत करो, तुम बस घबराई हुई हो. मगर, बाद में सब ठीक हो गया था'.