Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

इन 3 स्टार्स को लॉन्च करने वाले हैं Karan Johar, यहां देखें Bedhadak First Look

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले आ रही 'बेधड़क' में शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में होंगे.

इन 3 स्टार्स को लॉन्च करने वाले हैं Karan Johar, यहां देखें Bedhadak First Look

Karan johar new launch

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म मेकर करण जौहर ने तीन नए स्टार्स को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है. खैर तैयारी तो पहले ही शुरू हो चुकी होगी अब करण ने इसकी ऑफीशियल अनाउंसमेंट कर दी है और तीनों स्टार्स के फर्स्ट लुक दिखा दिए हैं और साथ ही फिल्म का नाम भी अनाउंस कर दिया है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले आ रही 'बेधड़क' में शनाया कपूर, लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में होंगे.

करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीनों स्टार्स के चेहरे दिखाए. शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म Bedhadak को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म में शनाया के साथ गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) भी डेब्यू कर रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में टीवी एक्टर लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) भी लीड रोल में दिखाई देंगे.

अब करण ने तीनों स्टार्स के पोस्टर शेयर करते हुए अपनी इस फिल्म की अनाउंसमेंट की. शनाया का नाम कुछ हैरान करने वाला नहीं है क्योंकि लंबे समय से चर्चा थी कि करण, शनाया को लॉन्च करने वाले हैं. पोस्टर्स को लेकर बता दें कि करण ने सबसे पहले लक्ष्य का पोस्टर शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह आपके दिल को भी उतनी ही आसानी से पिघला देंगे, जितनी आसान उनकी मुस्कान है. पेश है करण के रोल में 'लक्ष्य'. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

दूसरे पोस्टर में शनाया कपूर नजर आईं. करण ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'पेश है बेधड़क में निमृत के रोल में नजर आने वाली खूबसूरत शनाया कपूर. मैं यह देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं कि शनाया पर्दे पर कैसे अपना जादू चलाती हैं.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

गुरफतेह पीरजादा का पोस्टर शेयर करते हुए करण ने लिखा, 'उनका दिलकश अंदाज कुछ ही वक्त में आपको मदहोश कर देगा! बेधड़क में अंगद के किरदार में जान डाल देंगे, गुरफतेह पीरजादा.'
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

 

ये भी पढ़ें:

1- Shraddha Kapoor ने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में की थी नौकरी, पहली फिल्म रही थी FLOP

2- Ukraine से लौटे छात्रों से एयरपोर्ट पर मिले Daler Mehndi, गाया 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले'

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement