Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Ukraine से लौटे छात्रों से एयरपोर्ट पर मिले Daler Mehndi, गाया 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले'

छात्रों के इवैकुएशन के लिए भारत में ऑपरेशन गंगा जारी है. इसके तहत अगले तीन दिनों में 26 उड़ानें संचालित की जाएंगी.

Ukraine से लौटे छात्रों से एयरपोर्ट पर मिले Daler Mehndi, गाया 'हो गई तेरी बल्ले-बल्ले'

Daler Mehndi

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर पंजाबी सिंगर और पॉप स्टार Daler Mehndi ने Ukraine से वापस लौटे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की. उनसे बातचीत के दौरान दलेर मेहंदी ने ना केवल उनके सुरक्षित आने पर अपनी खुशी जाहिर की बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की. दलेर मेहंदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह छात्र-छात्राओं के साथ अपना मशहूर गाना 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' गाते हुए नजर आ रहे हैं और बच्चों का मनोबल भा बढ़ा रहे हैं.  

बता दें कि यूक्रेन पर रूस के लगातार हमलों की वजह से डर का माहौल बना हुआ है. इन परिस्थितियों में वहां फंसे भारतीय छात्र जब अपने देश भारत लौट कर आए तो परिवार वालों के साथ साथ भारत ने भी अपने बच्चों के लिए राहत की सांस ली. इस बीच दलेर मेहंदी ने भी बच्चों के सुरक्षित लौट आने पर उदयपुर हवाई अड्डे पर सभी से मुलाकात की. 

दलेर मेहंदी ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. इसमें वह बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाते और गाते दिख रहे हैं. दलेर मेंहदी ने सरकारी अधिकारियों की तारीफ कर अपने देश पर गर्व होने की बात की है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दलेर मेहंदी कहते हैं, 'यूक्रेन में मौजूद भारत के छात्र-छात्राएं उदयपुर सुरक्षित लौट आए हैं. यह हमारे देश के लिए बेहद ही गर्व की बात है और मुझे उम्मीद है कि यूक्रेन में बचे छात्र भी जल्दी ही अपने देश लौट आएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने कमाल कर दिया है. इस वीडियो में आखिर में दलेर मेहंदी अपना सबसे फेमस गाना 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' गाते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही छात्र-छात्राएं भी उनके साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे है.


छात्रों के इवैकुएशन के लिए भारत में ऑपरेशन गंगा जारी है. इसके तहत अगले तीन दिनों में यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 26 उड़ानें संचालित की जाएंगी. उम्मीद जताई जा रही है कि अभी भी यूक्रेन में कुल 18,000 छात्र फंसे हुए हैं. जबकि विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंघला ने 1 मार्च को ये जानकारी दी है कि अब तक करीब 12,000 भारतीयों को निकाला जा चुका है.

ये भी पढ़ें:

1- Ankita Lokhande ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

2- VIDEO: रोहित शेट्टी ने किया इग्नोर तो Shilpa Shetty ने दे मारी कांच की बोतल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement