Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Video: शादी में ऋतिक रोशन के साथ जमकर नाचे फरहान अख्तर

आप देखेंगे कि जब ऋतिक एक स्टेप भूल जाते हैं तो वो फरहान से पूछते हैं. फरहान ऋतिक को स्टेप करके बताते हैं और फिर से दोनों जमकर डांस करते हैं.

Video: शादी में ऋतिक रोशन के साथ जमकर नाचे फरहान अख्तर

Hrithik Roshan Farhan Akhtar dance video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Farhan Akhtar और Shibani Dandekar 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे. इस शादी की कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं लेकिन सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं ऋतिक रोशन और फरहान अख्तर की डांस वीडियो. इस वीडियो में दोनों 'जिंदगी मिलेगी न दोबारा' के गाने सैनोरीटा पर डांस करते दिखे.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत पसंद की जा रही है. वीडियो में ऋतिक रोशन की जबर्दस्त परफॉर्मेंस देखकर आप कह सकते हैं कि उन्होंने पूरी महफिल लूट ली. वीडियो ज्यादा खास इसलिए है क्योंकि इसमें ऋतिक के साथ दूल्हे राजा फरहान भी डांस करते नजर आ रहे हैं. आप देखेंगे कि जब ऋतिक एक स्टेप भूल जाते हैं तो वो फरहान से पूछते हैं. फरहान ऋतिक को स्टेप करके बताते हैं और फिर से दोनों जमकर डांस करते हैं. फैंस को इनकी केमिस्ट्री बहुत पसंद आ रही है. फैन्स ने इस वीडियो पर तारीफों के पुल बांध दिए हैं. 

 

अनोखे ढंग से फरहान और शिबानी ने की शादी

फरहान और शिबानी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. दोनों ने शबाना आजमी के खंडाला वाले फार्म हाउस में शादी की. खास बात है कि इन दोनों ने शादी ना हिंदू रिवाज से की और ना ही निकाह किया. फरहान और शिबानी ने रिंग सेरेमनी कर सात जन्म तक एक दूसरे का साथ देने की कसम खाई. फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

ये भी पढ़ें:

1- Samantha की Shakuntalam का पहला पोस्टर रिलीज, देखें कैसा है पूरा लुक

2- Munmun Dutta ने खोला रेस्त्रां, फैन्स बोले- दया बेन की तरह शो छोड़ेंगी तो नहीं

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement