Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Munmun Dutta ने खोला रेस्त्रां, फैन्स बोले- दया बेन की तरह शो छोड़ेंगी तो नहीं

मुनमुन ने बताया कि यह रेस्त्रां एक जॉइंट वेंचर होगा. मुनमुन ने इसका नाम फेब 87 (Feb 87) रखा है.

Munmun Dutta ने खोला रेस्त्रां, फैन्स बोले- दया बेन की तरह शो छोड़ेंगी तो नहीं

Munmun dutta latest news

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीवी के पॉपुलर शो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की Babita Ji ने एक रेस्त्रां खोला है. यह रेस्त्रां उन्होंने टीवी शो में नहीं बल्कि असल जिंदगी में खरीदा है. बबीता जी यानी Munmun Dutta ने यह अपडेट खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. इस वीडियो में वह अपने फूड बिजनेस के बारे में बता रही हैं. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने मैनेजर और मुंह बोले भाई क्यूर सेठ के साथ मिलकर एक रेस्त्रां शुरू किया है. वे दोनों पिछले 14 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं. अब बबीता जी अपने मुंह बोले भाई को अपना पार्टनर बनाने का फैसला ले लिया है.

मुनमुन ने बताया कि यह रेस्त्रां एक जॉइंट वेंचर होगा. मुनमुन ने इसका नाम फेब 87 (Feb 87) रखा है. इस वीडियो में मुनमुन ने कहा कि रेस्त्रां में कई तरह के खाने की चीजें हैं. इस रेस्त्रां में गुजराती स्पेशल, चाइनीज, कॉन्टिनेंटल और कई अलग-अलग तरह का खाना मिलेगा. इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने फैंस से गुजारिश की कि वे यहां से खाना ऑर्डर करें.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Feb87 (@feb87cafe)

 

एक्टिंग नहीं छोड़ रहीं मुनमुन

इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस को यह चिंता हो गई है कि कहीं मुनमुन यह शो न छोड़ दें. अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो बता दें कि Munmun Dutta एक्टिंग नहीं छोड़ने वालीं. वह केवल एक नया काम शुरू करने जा रही हैं. 

विवादित टिप्पणी को लेकर चल रहा है केस

Munmun Dutta ने पिछले साल 9 मई अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट की थी. इस वीडियो को लेकर उन पर आरोप लगा कि उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. इस मामले के बाद दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन ने 13 मई को एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुनमुन पर एक मुकदमा दर्ज कराया था. हाल ही में इस केस में मुनमुन से पूछताछ भी हुई थी.

ये भी पढ़ें:

1- Flop रहा इन एक्ट्रेसेज का कमबैक, 'गोपू बहू' भी नहीं कर पाई इंप्रेस

2- Shahrukh Khan ने 8 साल से नहीं दी कोई हिट फिल्म, सलमान और आमिर भी पड़े फीके

Advertisement
Advertisement

Advertisement