Advertisement

किरण राव और अपने रिश्ते पर खुलकर बोले Aamir Khan, बताया-इस बार मिला जिंदगी का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

अपने जन्मदिन से पहले आमिर खान ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अपने और किरण राव के रिश्ते को लेकर काफी बातें शेयर की हैं.

किरण राव और अपने रिश्ते पर खुलकर बोले Aamir Khan, बताया-इस बार मिला जिंदगी का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट

aamir khan and kiran rao

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज आमिर खान अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. बीते साल उनका किरण राव से तलाक हुआ था. यह आमिर की दूसरी शादी थी. इसके बाद फैंस से लेकर आलोचकों तक उनकी शादी और रिश्तों को लेकर कई तरह के सवाल पूछे गए. कई तरह की बातें भी की गईं. अब अपने जन्मदिन के मौके पर एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इन सवालों का जवाब भी दिया है.

मिला जिंदगी का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट
न्यूज18 इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि इस जन्मदिन पर उन्हें अपनी जिंदगी का बेस्ट गिफ्ट मिला है. ये गिफ्ट उन्हें किरण की तरफ से मिला है. आमिर ने बताया कि उन्होंने किरण से कहा था कि वह उन्हें ऐसी चीजों की लिस्ट बनाकर दें जिनमें उन्हें सुधार करने की जरूरत है. इस पर किरण ने उन्हें 10-12 चीजें बताईं और आमिर ने बाकायदा इन सभी बातों को लिखकर नोट किया.आमिर के मुताबिक ये उनकी जिंदगी का बेस्ट गिफ्ट है.

लोग नहीं समझे किरण और मेरा रिश्ता
किरण और मैं एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं. जितना मुझे किरण समझती हैं उतना कोई और नहीं. हम एक दूसरे की इज्जत करते हैं. लेकिन लोगों को यह बात समझ नहीं आती है. वह यह मानने को ही तैयार नहीं होते कि अलग होकर भी हम एक दूसरे की इज्जत कर सकते हैं. आज भी हम एक दूसरे को परिवार की तरह मानते हैं. बस हमारा पति-पत्नी का रिश्ता बदल गया है,बाकी सब वैसा ही है जैसा था. 

ये भी पढ़ें- मशहूर विलेन शेट्टी के बेटे हैं Rohit Shetty, बॉडी डबल का भी कर चुके हैं काम

15 साल से साथ थे आमिर और किरण
बता दें कि बीते साल जुलाई में आमिर और किरण ने अपने तलाक की खबर शेयर की थी. वह 15 साल से साथ थे. उनका एक बेटा भी है-आजाद राव खान.इससे पहले सन् 1986 में आमिर ने रीना दत्ता से शादी की थी. वह 2002 में अलग हो गए. पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद खान और इरा खान.

ये भी पढ़ें- VIDEO: जब ऑटोरिक्शा पर फिल्म के पोस्टर चिपकाया करते थे Aamir Khan

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement