Advertisement

मशहूर विलेन शेट्टी के बेटे हैं Rohit Shetty, बॉडी डबल का भी कर चुके हैं काम

ऊंचा-लंबा कद और खतरनाक सी आंखें उन्हें देखते ही पसीने छूट जाते थे ऐसे खूंखार विलेन एम.बी.शेट्टी के बेटे हैं रोहित शेट्टी.

मशहूर विलेन शेट्टी के बेटे हैं Rohit Shetty, बॉडी डबल का भी कर चुके हैं काम

Rohit Shetty birthday

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Rohit Shetty बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर हैं. आज हर कोई उनके साथ काम करना चाहता है. वह अपने काम से इतना नाम कमा चुके हैं कि कोई उनकी फैमिली हिस्ट्री सर्च नहीं करता. हर कोई बस रोहित शेट्टी को जानता है और उन्हीं के बारे में चर्चा करता है लेकिन आपको बता दें कि वह भी एक स्टार किड हैं.

जी हां रोहित शेट्टी एक स्टार किड हैं वह 90 के दशक के मशहूर विलेन शेट्टी के बेटे हैं. ऊंचा-लंबा कद और खतरनाक सी आंखें उन्हें देखते ही पसीने छूट जाते थे ऐसे खूंखार विलेन एम.बी.शेट्टी के बेटे हैं रोहित. वह स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर थे. इसके साथ ही वह पर्दे पर स्टंट कोऑर्डिनेट किया करते थे. उन्होंने साल 1956 में फिल्म हीर से अपने करियर की शुरुआत की और करीब 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनकी बेहतरीन फिल्मों में डॉन, द ग्रेट गैंबलर, त्रिशूल और दीवार जैसी कल्ट फिल्में शामिल हैं. 

Rohit Shetty birthday

एम.बी. शेट्टी की दूसरी पत्नी रत्ना के बेटे हैं रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी के पिता ने दो शादियां की थीं. उनकी पहली पत्नी विनोदिनी थीं. विनोदिनी के साथ उनके चार बच्चे दो बेटियां और दो बेटे हैं. रोहित दूसरी पत्नी रत्ना के बेटे हैं. रोहित के करियर की बात करें तो उन्होंने 17 साल की उम्र में ही अपने करियर की शुरुआत कर ली थी. उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत की थी. रोहित शेट्टी फिल्म स्टार अक्षय कुमार के बॉडी डबल का काम भी कर चुके हैं. रोहित ने फिल्म सुहाग में यह काम किया था. साल 2003 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर फिल्म जमीन से शुरुआत की और आजतक एक से भड़कर एक हिट फिल्म दे रहे हैं. यह मशहूर और मोस्ट वांडेट डायरेक्टर आज यानी 14 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. हमारी टीम की तरफ से रोहित को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां.

ये भी पढ़ें:

1- इस चेन वाले टॉप की वजह से जख्मी हुईं Urfi Javed, देखिए कैसी हो गई हालत

2- Me Too से जुड़े ऐसे केस जिनमें आरोप साबित नहीं हुए, नाना पाटेकर और अनुराग कश्यप भी लिस्ट में

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement