Advertisement

ठेले से फल फेंकती बिगडैल महिला का VIDEO देख भड़कीं Gauhar Khan, मांगती दिखीं पता

Gauhar Khan ने एक महिला के वायरल वीडियो पर नाराजगी जाहिर की है और इसके साथ ही कमेंट में लोगों से खास अपील भी की है.

ठेले से फल फेंकती बिगडैल महिला का VIDEO देख भड़कीं Gauhar Khan, मांगती दिखीं पता

Gauhar Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिग बॉस फेम गौहर खान (Gauhar Khan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट तो करती ही हैं और इसके साथ वायरल मुद्दों पर राय भी रखती हैं. वहीं, हाल ही में एक वायरल वीडियो (Viral Video) को देख गौहर बुरी तरह नाराज होती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में एक महिला ने ऐसी हरकत कर दी है कि उसे सोशल मीडिया पर जमकर क्रिटीसाइज किया जा रहा है. ये महिला गुस्से में सड़क पर फल फेंकती दिख रही है और उसे देखकर आस-पास के लोग भी हैरान रह गए हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो भोपाल का बताया जा रहा है. इस वीडियो में एक महिला फल वाले पर भड़कती नजर आ रही है. गुस्से में इस महिला ने एक-एक करके उसके ठेले पर रखे पपीते फेंकने शुरू कर दिए हैं. वहीं, फ्रूट वेंडर दूर से महिला को समझाने की कोशिश करता दिख रहा है लेकिन महिला का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. सड़क से गुजर रहे लोग भी हैरानी से देखते रहे हैं और फल बेच रहे शख्स का बहुत नुकसान हो रहा है. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

गौहर खान का कमेंट

गौहर खान ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'इतने गर्म दिमाग वाली लूजर.. तुम पर शर्म आती है. कृपया मुझे इस फल वाले की जानकारी देने में मदद करें. मैं उसके फलों का पूरा ठेला खरीदना चाहती हूं, जो कि इस महिला की वजह से नुकसान हुआ. इसका नाम बताइए और शर्मिंदा कीजिए'. गौहर के इस कमेंट को कई लोगों ने सपोर्ट किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि महिला इसलिए नाराज हो गई क्योंकि फल व‍िक्रेता के ठेले से महिला की गाड़ी में डेंट आ गया था. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement