Advertisement

इस एक्ट्रेस को स्विमसूट में देखकर दीवानी हुईं Deepika Padukone, कर डाला ऐसा कमेंट

Deepika Padukone हॉलीवुड एक्ट्रेस की स्विमसूट वाली फोटो देखकर हैरान रह गईं और कमेंट करके अपनी दीवानगी जाहिर कर दी.

Latest News
इस एक्ट्रेस को स्विमसूट में देखकर दीवानी हुईं Deepika Padukone, कर डाला ऐसा कमेंट

Deepika Padukone, Jennifer Lopez

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उनके इस अंदाज के कई फैंस हैं लेकिन खुद दीपिका हाल ही में एक हॉलीवुड एक्ट्रेस की अदाओं पर फिदा होती दिखाई दे रही हैं. दीपिका पादुकोण का फैन गर्ल वाला मोमेंट हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) के लेटेस्ट फोटोशूट पर देखने को मिला. इस फोटोशूट में जेनिफर स्विमसूट (Swimsuit Photoshoot) में नजर आ रही हैं और इस पर दीपिका ने ऐसा कमेंट किया जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया.

फोटोशूट वायरल

जेनिफर लोपेज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो ब्लैक रंग के स्विमसूट में नजर आ रही हैं. इन फोटोशूट में उन्होंने स्विमसूट के साथ गोल्ड एक्सेसरीज पहनी हुई हैं और आखों पर ब्लैक सनग्लासेस पहन रखे हैं. इन फोटोशूट में जेनिफर के साथ एक मेल मॉडल भी नजर आ रहा है. फोटोशूट में जेनिफर में कैमरे के सामने सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं. यहां देखें वायरल हो रहा जेनिफर लोपेज का ये फोटोशूट-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jennifer Lopez (@jlo)

 

ये भी पढ़ें- बुरी तरह कर्जे में डूबे हैं Karanvir Bohra, दर्द बयां करते हुए बोले- कोई और होता तो सुसाइड कर लेता

ये भी पढ़ें- 'पुष्पा' फेम Allu Arjun बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार एंट्री? वीडियो देख लोग पूछ रहे सवाल

दीपिका का कमेंट

इस फोटोशूट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट कर जेनिफर की तारीफें की हैं. इस तस्वीर को देखकर दीपिका बेहद इंप्रेस नजर आईं. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- 'अरे बस करो!'. इस तस्वीर को दीपिका ने लाइक भी किया है. बता दें कि जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस, पॉप सिंगर हैं और 52 की उम्र में भी फिटनेस के मामले में लाखों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement