एंटरटेनमेंट
Bappi Lahiri के निधन पर Akshay Kumar से लेकर Ajay Devgn तक कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
डीएनए हिंदी: बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) लंबी बीमारी के बाद मंगलवार रात इस दुनिया को अदविदा कह गए. वहीं, उनके निधन की खबर परिवार और फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी बड़ा सदमा लेकर आई है. सोशल मीडिया पर कई लोग दिग्गज संगीतकार को खोने का दुख जाहिर करते दिख रहे हैं. वहीं, कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी है. जहां एक तरफ अक्षय कुमार बताया कि किस तरह बप्पी दा ने उन्हें डांस करना सिखाया वहीं, अजय देवगन ने पुराने दिनों याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया है.
बॉलीवुड सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा- 'आज हमने एक और रत्न खो दिया दिया... बप्पी दा आपकी आवाज की वजह से कई लोगों ने डांस करना सीखा, मुझे मिलाकर. आप अपने संगीत से जितनी भी खुशियां लेकर आए उसके लिए शुक्रिया. उनके परिवार को दिल से संवेदनाएं. ओम शांति'.
Today we lost another gem from the music industry… Bappi Da,your voice was the reason for millions to dance, including me. Thank you for all the happiness you brought through your music. My heartfelt condolences to the family. Om Shanti 🙏🏻
— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 16, 2022
Bappi Da was so endearing in person. But, his music had an edge. He introduced a more contemporary style to Hindi film music with Chalte Chalte, Suraksha & Disco Dancer.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 16, 2022
🕉 Shanti Dada🙏 You will be missed
ये भी पढ़ें- सिर्फ सोना ही नहीं Bappi Lahiri को गाड़ियों का भी था शौक, जानिए कितने करोड़ थी नेटवर्थ
ये भी पढ़ें- Disco King: पांच पीढ़ियों की आवाज थे बप्पी दा, मिथुन चक्रवर्ती के लिए कही थी यह खास बात
क्यों चले जाते है दुनिया से कुछ लोग?? बप्पी दा! ओम् शांति। 🙏💔 pic.twitter.com/pHEYTg1f9f
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 16, 2022
He was India’s First ‘ROCK STAR’!!
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) February 16, 2022
He was full of love & generosity!
Will miss him dearly…
“Chalte Chalte…
Mere Ye Geet Yaad Rakhna…
Kabhi Alvida Na Kehna…
Kabhi Alvida Na Kehna…”
Rest in peace dear Bappi Da…🙏🖤
#BappiLahiri pic.twitter.com/a1VsE0vlWO
वीडियो में इमोशनल हुए अनुपम खेर
अभिनेता अजय देवगन ने अपने ट्वीट में लिख- 'बप्पी दा एक बेहद प्यारे इंसान थे, उनके संगीत में अलग ही बात थी. वो हिंदी फिल्म म्यूजिक में चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के जरिए एक कंटेंपरेरी स्टाइल लेकर आए थे. ओम शांति दादा. आप याद आओगे'. अजय देवगन के अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी है. इस वीडियो में वो इमोशनल होते नजर आए थे. सिंगर अदनान सामी ने बप्पी दा के एक गाने के लिरिक्स लिखकर उन्हें ट्रिब्यूट दी है.