Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

यहां होगी Alia Bhatt- Ranbir Kapoor की शादी? सामने आया वेडिंग वेन्यू का वीडियो

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और अब तो उनके वेडिंग वेन्यू से वीडियो भी सामने आया है.

Latest News
यहां होगी Alia Bhatt- Ranbir Kapoor की शादी? सामने आया वेडिंग वेन्यू का वीडियो

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. दोनों की शादी को लेकर काफी समय से कई तरह की खबरें आ रही हैं. वहीं, हाल ही में सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनकी वेडिंग सेरेमनी कहां होने वाली है इसकी जानकारी भी लीक हो गई है. उनके वेडिंग वेन्यू (Wedding Venue) का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और ये लोकेशन किसी विदेशी जगह नहीं बल्कि मुंबई ही है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक रणबीर-आलिया की तरफ से इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं आई है.

वेडिंग वेन्यू का वीडियो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के जरिए इशारा किया गया है कि यहां पर ही शादी का शहनाई बजने वाली है. ये लोकेशन मुंबई के पालीहिल लोकेशन की बताई जा रही है. इस वीडियो में रणबीर-आलिया को मिस्टर और मिसेस बताया गया है. हालांकि, ये रणबीर या आलिया के घर की लोकेशन मालूम होती है. यहां देखें वेडिंग वेन्यू का वायरल हो रहा ये वीडियो-

 

 

ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी का वेन्यू फिक्स, इतने मेहमान होंगे शामिल

ये भी पढ़ें- Samantha को तलाक के बाद आई पति Naga Chaitanya की याद, शेयर की यह खास तस्वीर

पहले ही कर चुकीं शादी

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. आलिया एक इंटरव्यू के दौरान कह चुकी हैं कि वो रणबीर से पहले ही मन ही मन में शादी कर चुकी हैं. इससे पहले आलिया और रणबीर की शादी को लेकर तरह-तरह की खबरें आ चुकी हैं. इन रिपोर्ट्स में दोनों की सगाई की खबरें भी शामिल थीं. अब देखना होगा कि अपनी शादी को लेकर रणबीर और आलिया खुद सामने आकर कब जानकारी देंगे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement