एंटरटेनमेंट
अभिनेता Abhishek Bachchan ने ट्रोल को नफरत नहीं बल्कि प्यार भरे अंदाज में जवाब दिया है जिसके लिए उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वो अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते नजर आ जाते हैं. वहीं, अभिषेक सोशल मीडिया पर मौजूद ट्रोल्स को भी शानदार जवाब देने के लिए भी चर्चाएं बटोरते दिख जाते हैं. हाल ही में वो एक बार फिर से कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गए हैं. एक ट्रोल ने जब अभिषेक का मीम शेयर करते हुए उन्हें मिले फिल्म ऑफर्स का मजाक उड़ाया तो अभिषेक ने भी बेहद सहज अंदाज में जवाब देते हुए ट्रोल की बोलती बंद कर दी.
वायरल हुआ मीम
दरअसल, हाल ही में ट्वीटर पर एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को ट्रोल करते हुए एक मीम शेयर किया. इस मीम में अभिषेक बच्चन फोन पर बात करते तस्वीर है जिसमें वो हैरान नजर आ रहे हैं. मीम में लिखा हुआ है कि जब अभिषेक बच्चन को फिल्म ऑफर के लिए कॉल आता है तो वो यकीन नहीं कर पाते कि उन्हें फिल्म मिल रही है और वो फिल्म मेकर से कहते हैं कि कहीं तुम मेरा मजाक तो नहीं उड़ा रहे? यहां देखें वायरल हो रहा है अभिषेक बच्चन पर बना ये मीम-
Hey man! Loved your bio “ Whatever you are…. Be a good ONE”
So true too…. You truly are!!!— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) March 7, 2022
ये भी पढ़ें- झूठे हैं Alia Bhatt की फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े? कंगना रनौत ने लगा दी क्लास
ये भी पढ़ें- फिर वायरल हुई Salman Khan- Sonakshi Sinha की फेक वेडिंग फोटो, अबकी बार यूं पकड़ी गई चोरी
अभिषेक बच्चन का जवाब
इस मीम पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक बच्चन ने जो जवाब दिया उसने फैंस का दिल जीत लिया. उन्होंने लिखा- 'हाय मैन, मुझे तुम्हारा बायो बहुत पसंद आया, तुम जो कुछ भी हो... अच्छे बने रहना. बहुत सच्चे भी रहना... तुम वाकई में ऐसे हो'. अभिषेक बच्चन ने नफरत से नहीं बल्कि प्यार से ट्रोल को जवाब देकर उसकी बोलती बंद करवा दी जिसकी वजह से उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं.