Advertisement

ट्विस्ट के साथ हुआ Mirzapur 3 Release Date का ऐलान, दिमाग वाले ही लगा पाएंगे पता

Mirzapur 3 Release Date: वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है लेकिन अनाउंसमेंट में एक दिमाग हिला देने वाला एक ट्विस्ट भी है.

Latest News
ट्विस्ट के साथ हुआ Mirzapur 3 Release Date का ऐलान, दिमाग वाले ही लगा पाएंगे पता

Mirzapur 3 Release Date Announced With Puzzle: पहेली के साथ हुआ मिर्जापुर 3 रिलीज डेट का ऐलान

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों ओटीटी पर एक के बाद एक धमाकेदार कंटेंट का ऐलान हो रहा है. इस बीच सभी को हिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के तीसरे सीजन (Mirzapur 3) का बेसब्री से इंतजार है. काफी समय से फैंस इस वेब सीरीज की रिलीज डेट के बारे में पूछ रहे हैं और अब जाकर दर्शकों का ये इंतजार खत्म हुआ है. हाल ही में मेकर्स ने 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3 Release Date) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. हालांकि, इस रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने एक ट्विस्ट भी रखा है, जिसकी वजह से काफी दिमाग लगाकर रिलीज डेट की पहेली को सुलझाना पड़ेगा.

पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येन्दु शर्मा और कुलभूषण खरबंदा स्टारर 'मिर्जापुर 3' के मेकर्स ने हाल ही में एक पोस्टर शेयर किया है. ये पोस्टर अमेजॉन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. मेकर्स ने इस पोस्टर में दर्शकों से रिलीज डेट ढूंढ़ निकालने के लिए कहा है. यानी रिलीज डेट बताई नहीं गई है कि बल्कि पहेली बुझाई गई है. इस कॉमिक पोस्टर में एक सीन तैयार किया गया है जिसमें 'गुड्डू पंडित' गद्दी पर बैठा हुआ है. बगल में 'गोलू गुप्ता' खड़ी हुई है. जमीन पर 'कालीन भैया' खून से लतपथ पड़े हुए हैं. 'मुन्ना भैया' भी लहुलुहान दीवार के सहारे पड़े हुए हैं. 'बाबूजी' व्हील चेयर पर बैठकर तमाशा देख रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा 'मिर्जापुर 3' का ये पोस्टर-


यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi: 'कालीन भैया' अब फिल्मों में नहीं देंगे गाली! बोले- 'मैंने तय कर लिया है कि...'


इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कहा है कि इसमें से रिलीज डेट ढूढ़ कर निकालें. पोस्टर में देखें तो 'मिर्जापुर 3' के 7 लोग दिखाई दे रहे हैं. जमीन पर 7 कालीन पड़े हुए हैं और पोस्टर में 7 बंदूकें भी नजर आ रही हैं. इस हिसाब से मालूम होता है कि ये सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इसी साल जुलाई महीने की 7 तारीख को रिलीज हो सकती है. हालांकि, इस सीरीज की सटीक तारीख को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी बाकी है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement