Advertisement

Dhanush की Hollywood में एंट्री, जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Dhanush नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन' में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इसके ट्रेलर रिलीज की डेट भी बता दी है.

Dhanush की Hollywood में एंट्री, जानिए कब रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

धनुष

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) हॉलीवुड (Hollywood) में अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं. वो जल्द ही फिल्म 'द ग्रे मैन' (The Grey Man) से हॉलीवुड में एंट्री करने जा रह हैं. आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा जिसे लेकर धनुष के फैंस काफी खुश हैं. बीती रात फिल्म का कैरेक्टर पोस्टर (Character Poster) रिलीज किया गया था जिसमें साउथ स्टार के लुक पर लाखों फैंस फिदा हो गए. ऐसे में अब उन्हें बस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने का इंतजार है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

कुछ दिन पहले धनुष ने द ग्रे मैन फिल्म से अपना फर्स्ट लुक (First Look) शेयर किया था. उस पोस्टर में वो दमदार नजर आ रहे हैं. वहीं बीती रात इस फिल्म का कैरेक्टर पोस्टर भी जारी किया गया जिसमें धनुष के इंटेंस लुक पर देख आप भी उनके फैन बन जाएंगे. नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix) ने अपने सोशल मीडिया पर सभी एक्टर्स का पोस्टर शेयर किया है. इसी के साथ इस फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होने जा रहा है. धनुष ने भी अपने  फैंस के साथ इस गुड न्यूज को साझा किया है. 

ये भी पढ़ें: Dhanush को कपल ने बताया था अपना तीसरा बेटा, एक्टर ने भेज दिया तगड़ा नोटिस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

द ग्रे मैन को एंथनी और जो रूसो (Anthony and Joe Russo) ने निर्देशित किया है. फिल्म 22 जुलाई को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी. ये फिल्म एक अमेरिकी एक्शन थ्रिलर होगी जिसकी कहानी एक फ्रीलांस हत्यारे और पूर्व सीआईए ऑपरेटिव कोर्ट जेंट्री (रेयान) के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में रेयान गोसलिंग (Ryan Gosling), क्रिस इवांस (Chris Evans,), एना डी अरमास (Ana de Armas), रेगे-जीन पेज (Regé-Jean Page), जेसिका हेनविक (Jessica Henwick), बिली बॉब थॉर्नटन (Billy Bob Thornton) और वैगनर मौरा (Billy Bob Thornton) नजर आएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement