Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Dhanush को कपल ने बताया था अपना तीसरा बेटा, एक्टर ने भेज दिया तगड़ा नोटिस

एक दंपत्ति ने Dhanush के असली मां-बाप होने का दावा किया था. इसके बाद एक्टर ने उन्हें लीगल नोटिस भेजकर सख्त हिदायत दी है.

Dhanush को कपल ने बताया था अपना तीसरा बेटा, एक्टर ने भेज दिया तगड़ा नोटिस

धनुष

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा के स्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. बीते दिनों वो ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwarya Rajinikanth) से तलाक को लेकर चर्चा में थे और अब उन्हें अपना तीसरा बेटा बताने वाले कपल को लेकर वो सुर्खियों में बने हुए हैं. मदुरै के एक कपल ने दावा किया है कि धनुष उनके बायोलॉजिकल बेटे (Biological son) हैं, जिसपर अब एक्टर ने एक्शन ले लिया है. उन्होंने उस कपल को लीगल नोटिस भेजा दिया है. 

मामला वैसे तो 5 साल पुराना है पर कुछ दिनों पहले ये लाइमलाइट में तब आया जब धनुष के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने एक समन जारी किया था. दरअसल मदुरै का एक कपल दावा कर रहा है कि एक्टर उनके बायोलॉजिकल बेटे हैं. कैथिरेसन और मीनाक्षी नाम के कपल का दावा है कि एक्टर उनके तीसरे बेटे हैं. इसपर अब धनुष ने सख्त रूप अख्तियार किया है. घनुष ने कपल को लीगल नोटिस भेज दिया है. 

धनुष और उनके पिता कस्तूरी राजा (Kasthoori Raja) की ओर से लीगल नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस में कपल से कहा गया कि वो एक्टर के बारे में इस तरह की झूठी बातें न फैलाएं. धनुष के वकील एडवोकेट एस हाजा मोहिदीन गिष्टी ने नोटिस में लिखा, ‘मेरे मुवक्किल यानी क्लाइंट ने आप दोनों से उनके खिलाफ झूठे, अक्षम्य और मानहानि के आरोप लगाने से रोकने की अपील है. अगर आप ऐसा नहीं करते तो मेरा क्लाइंट इस मामले में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए और आपको आगे बढ़ने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. उनके खिलाफ इस तरह के झूठे आरोप फैलाने से आप दोनों पर मानहानि केस का भी बनता है. आपके खिलाफ भी उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए मुकदमा चलाया जाएगा.’

ये भी पढ़ें: तलाक के बाद फिर सुर्खियों में आए Dhanush, केरल कपल ने बताया अपना तीसरा बेटा

धनुष और उनके पिता ने एक प्रेस नोट भी जारी कर दिया है जिसमें कहा गया, ‘दंपत्ति द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और इस तरह के आरोप लगाने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. ऐसा ना करने पर उन्हें प्रतिष्ठा के नुकसान के मुआवजे के रूप में 10 करोड़ रुपये के मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ेगा.’ 

बता दें कि इस कपल का दावा है कि धनुष उनका तीसरा बेटा है. वो फिल्मी करियर बनाने के चलते घर छोड़कर चला गया था. कथिरेसन और मीनाक्षी ने हर महीने 65 हजार रुपये के मासिक मुआवजे की मांग भी की थी. हालांकि धनुष ने तभी से इन आरोपों को खारिज कर दिया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement