Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 2 विवेक अग्निहोत्री को आई पसंद, Kartik Aryan को दे डाली ये सलाह

'Bhool Bhulaiyaa 2' खूब सुर्खियों में हैं. 3 दिन में ही फिल्म ने 50 करोड़ कमा लिए हैं. इस मौके पर Vivek Agnihotri ने कार्तिक को बधाई दी है.

Bhool Bhulaiyaa 2 विवेक अग्निहोत्री को आई पसंद, Kartik Aryan को दे डाली ये सलाह

कार्तिक आर्यन और विवेक अग्निहोत्री

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. अनीस बज्मी (Anees Bazmee) निर्देशित फिल्म लंबे इंतजार के बाद 20 मई को रिलीज हुई. कमाई के मामले में इस फिल्म ने उसी दिन रिलीज हुई कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ‘धाकड़ (Dhaakad)’ को काफी पीछे छोड़ दिया है. इसके बाद से ही कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म के बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई दी जा रही है. पहले खुद कंगना ने कार्तिक को फिल्म की सक्सेस पर बधाई दी और अब 'कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कार्तिक की दिल खोलकर तारीफ तो की पर उन्हें एक सलाह भी दे डाली है. 

दरअसल फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' का पोस्टर शेयर कर उन्हें बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'बड़ी सफलता के लिए बहुत बहुत बधाई और प्यार कार्तिक. तुम्हारा काम यूं ही चमकता रहे और 'एकला चलो रे' को कभी मत भूलना'.

विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर कार्तिक ने अपना रिएक्शन दिया है. एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, ‘बहुत-बहुत शुक्रिया सर #BhoolBhulaiyaa2‘ 

विवेक के इस ट्वीट की एक बात ने सबका ध्यान खींचा. वो है 'एकला चलो' इसका मतलब है 'अकेले चलना'. माना जा रहा है कि विवेक की ये टिप्पणी इस साल फिल्म इंडस्ट्री की कई फ्लॉप फिल्मों की ओर इशारा करती है, जैसे ‘रनवे 34’, ‘जर्सी’, ‘हीरोपंती 2’, ‘जयेशभाई जोरदार’, जिसने 20 करोड़ रुपये तक पहुंचने के लिए संघर्ष किया है. 

ये भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 2 Box office Collection: पहले वीकेंड पर Kartik की फिल्म की 'धाकड़' कमाई, कंगना हुईं पस्त

फिलहाल फिल्म के लेखक निर्देशक अनीस बज्मी की भी खूब तारीफ हो रही है. फिल्म ने वीकेंड में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 55.96 करोड़ रुपये की कमाई करके बड़ा धमाका किया है. फिल्म का कुल नेट कलेक्शन इसी के साथ अब कुल 66 करोड़ रुपये से ऊपर हो चुका है. ये किसी भी हिंदी फिल्म का साल का ये सबसे बड़ा वीकएंड कलेक्शन रहा है. ये फिल्म कार्तिक के करियर की भी बेस्ट ओपनर फिल्म है. 

ये भी पढ़ें: The Kashmir Files- अब OTT पर रिलीज होगी ये फिल्म, 190 से ज्यादा देशों में देख सकेंगे लोग

वहीं बात करें विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तो इस साल रिलीज के पहले सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक इसी फिल्म के नाम है. रिलीज के पहले सोमवार से ही इस फिल्म ने चमकना शुरू कर दिया था. फिल्म ने इस दिन 15.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भले ही कमाई में बाकी हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा है, लेकिन सोमवार की कमाई के मामले में वो दूसरे नंबर पर रह गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement