Advertisement

Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की प्राइवेट फोटोज, कहा- I Love You

Ira Khan ने रोमांटिक फोटोज शेयर करते हुए बॉयफ्रेंड Nupur Shikhare से प्यार का इजहार किया है.

Latest News
Aamir Khan की बेटी Ira Khan ने बॉयफ्रेंड संग शेयर की प्राइवेट फोटोज, कहा- I Love You

आइरा खान, नुपुर शिखरे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की बेटी (Aamir Khan Daughter) आइरा खान (Ira Khan) सोशल मीडिया पर सुपरस्टार जैसी फैन फॉलोइंग इंजॉय करती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिख जाती हैं. आइरा खान अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी लोगों की फेवरेट बनी हुई हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात करने से भी नहीं कतराती हैं. वहीं, हाल ही में वो कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं. आइरा खान ने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) संग कुछ प्राइवेट तस्वीरें शेयर कर दिल की बात कही है.

Ira-Nupur की रोमांटिक फोटोज

आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में बॉयफ्रेंड नुपुर के साथ प्राइवेट पलों की तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज में आइरा कभी बॉयफ्रेंड की बाहों में बाहें डालकर पूल में रोमांटिक पोज दे रही हैं तो कभी लेटे हुए उन्हें गले लाकर सेल्फी ले रही हैं.

इन सभी फोटोज में आइरा और नुपुर की कैमिस्ट्री बेहद क्यूट और शानदार दिखाई दे रही है. ये पोस्ट आइरा ने अपने रिश्ते के दो साल पूरे होने के मौके पर किया है. यहां देखें वायरल हो रहीं आइरा-नुपुर की रोमांटिक फोटोज-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

 

ये भी पढ़ें- Aamir Khan ने बेटी आइरा खान के लिए किया ये खास काम, फैंस बोले- इसलिए हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट

ये भी पढ़ें- बिकिनी फोटोज पर आमिर खान की बेटी Ira Khan को 'बेशर्म' कहने लगे ट्रोल, इस सेलेब्रिटी से मिला सपोर्ट

इन फोटोज को शेयर करते हुए आइरा ने कैप्शन में अपना प्यार भी बयां किया है. उन्होंने लिखा- 'वाकई 2 साल हो गए हैं लेकिन ये हमेशा से ही ऐसा था. मैं जितनी सच्चाई और शिद्दत के साथ कर सकती हूं मैं तुमसे प्यार करती हूं. हर चीज के लिए प्यार'. इस पोस्ट पर जहां एक तरफ फैंस प्यार बरसा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ आइरा के कई सेलेब्रिटी फ्रेंड्स उन्हें बधाई देते दिख रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement