Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

बिकिनी फोटोज पर आमिर खान की बेटी Ira Khan को 'बेशर्म' कहने लगे ट्रोल, इस सेलेब्रिटी से मिला सपोर्ट

Aamir Khan की बेटी Ira Khan अपनी बोल्ड बिकिनी फोटोज जबरदस्त वायरल हुई थीं. वहीं, इन फोटोज की वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं.

Latest News
बिकिनी फोटोज पर आमिर खान की बेटी Ira Khan को 'बेशर्म' कहने लगे ट्रोल, इस सेलेब्रिटी से मिला सपोर्ट

आइरा खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आमिर खान की बेटी आइरा खान बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड्स में गिनी जाती हैं. आइरा को भले ही एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. आइरा आए दिन अपनी बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती दिख जाती हैं. वहीं, हाल ही में वो अपनी बिकिनी फोटोज की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं. उन्होंने ये बिकिनी पिक्स अपने बर्थडे पर शेयर की थीं जिनकी वजह से वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं. वहीं, इस पूरे मामले पर ईरा को जबरदस्त सपोर्ट भी निल रहा है.

वायरल हुईं फोटोज

दरअसल, हाल ही में आइरा खान ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर अपने बर्थडे सेलीब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन फोटोज में दिख रहा था कि उन्होंने अपने बर्थडे पर पूल पार्टी रखी थी और इस दौरान सभी स्विमिंग कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे थे. खुद आइरा ने भी बिकिनी पहन रखी थी. इन बर्थडे पार्टी फोटोज पर आइरा को जमकर बर्थडे विशेज तो मिल ही रही हैं लेकिन इसके साथ ही कई ट्रोल्स भी उन पर निशाना साधते दिखाई दे रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहीं आइरा तस्वीरें-

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

आइरा की फोटोज पर कुछ ट्रोल्स ने कमेंट्स करते हुए कह डाला कि उन्हें पिता ऐसे पहनावे की इजाजत कैसे दे देते हैं. कई लोगों ने तो अपने पसंद के कपड़े पहनने के लिए आइरा को 'बेशर्म' कह डाला. आइरा को तो ट्रोल्स ने भला- बुरा कहा ही लेकिन इसके साथ उनके पिता आमिर को भी बेवजह घसीट लाए.

Ira Khan

ये भी पढ़ें- Photos: आमिर खान की बेटी Ira Khan ने बिकिनी में मनाया बर्थडे, बॉयफ्रेंड संग पूल में दिए रोमांटिक पोज

 

इनसे मिला सपोर्ट

वहीं, मशहूर सिंगर सोना मोहापात्रा को ये बात कतई पसंद नहीं आई और उन्होंने ट्रोल्स की क्लास लगाते हुए ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'आइरा खान के पसंद के कपड़े या फिर इस पर आमिर खान ने जो भी कहा था... ये कहते हुए जो लोग भड़क रहे हैं उन्हें ये पता होने चाहिए कि आइरा 25 साल की हो चुकी हैं और वो एक स्वतंत्र सोच वाली वयस्क महिला हैं. उसे जो करना पसंद है उसके लिए पिता की या फिर आपके अप्रूवल की कोई जरूरत नहीं है. दफा हो जाओ'.

ये भी पढ़ें- Fact Check: पापा बनने वाले हैं Ranveer Singh! जानें क्यों फैली ऐसी अफवाह?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement