Advertisement

Vidya Balan फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से हुईं परेशान, लिया बड़ा एक्शन, दर्ज कराई FIR

Vidya Balan के नाम से कुछ दिनों पहले किसी ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था. साथ ही वो इसका मिसयूज कर चैटिंग करता था. इसको लेकर अब एक्ट्रेस ने FIR दर्ज करा दी है.

Latest News
Vidya Balan फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से हुईं परेशान, लिया बड़ा एक्शन, दर्ज कराई FIR

Vidya Balan विद्या बालन

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) अपने फैंस से सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं. बीते महीने इंस्टाग्राम (Vidya Balan Instagram) पर उनके साथ बड़ा कांड हो गया था. एक्ट्रेस के नाम से फेक अकाउंट (Vidya Balan fake instagram account) चलाया जा रहा था जिसके बारे में विद्या ने खुद बताया था. उन्होंने से अपील की थी कि लोग इस अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट करें. वहीं अब एक्ट्रेस ने खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. 

विद्या बालन ने बीते महीने बताया था कि उनके नाम से एक यूजर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी था. उन्होंने कहा था कि एक अज्ञात व्यक्ति इंडस्ट्री में काम का अवसर दिलाने के झूठे वादे के साथ लोगों से संपर्क कर रहा है और इसी बहाने वो लोगों से पैसे मांग रहा है. 

ANI ने मुंबई पुलिस के हवाले से विद्या बालन से जुड़ा एक ट्वीट शेयर किया. इस ट्वीट में लिखा 'बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने और लोगों से पैसे मांगने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एक अज्ञात व्यक्ति ने हूबहू इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों से नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर पैसे मांगे. खार पुलिस ने आईटी की धारा 66 (सी) के तहत एफआईआर दर्ज की है.'


ये भी पढ़ें: Vidya Balan के नाम से बनाया फेक इंस्टाग्राम अकाउंट, एक्ट्रेस ने खुद लोगों से की ये अपील, जानें पूरा मामला


इससे पहले जनवरी में विद्या बालन ने बताया था कि उनके नाम से एक यूजर फेक इंस्टाग्राम अकाउंट चला रहा है. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा 'पहले फोन नंबर और अब कोई मेरे नाम का अकाउंट चला रहा है. इस अकाउंट से वो लोगों के पास मेरा नाम लेकर कॉन्टैक्ट कर रहा है. मेरी टीम और मैंने निश्चित रूप से इसकी सूचना दी है, लेकिन आप इसकी रिपोर्ट भी कर सकते हैं, इससे बहुत मदद मिलेगी.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement