Advertisement

साले साहब Salman Khan संग बॉन्डिंग पर Aayush Sharma ने कही बड़ी बात, बोले 'खान परिवार मेरे फैसले नहीं लेता'

Salman Khan के जीजा और एक्टर Aayush Sharma ने हाल ही में भाईजान के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है. आयुष ने खुद को सलमान का स्टूडेंट बताया है.

साले साहब Salman Khan संग बॉन्डिंग पर Aayush Sharma ने कही बड़ी बात, बोले 'खान परिवार मेरे फैसले नहीं लेता'

Salman khan Aayush Sharma 

Add DNA as a Preferred Source

सलमान खान (Salman Khan) इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. उनकी फैमिली के कई सदस्य भी फिल्मों में एक्टिव है. वहीं भाईजान की छोटी बहन अर्पिता खान (Arpita Khan) के पति और एक्टर आयुष शर्मा (Aayush Sharma) भी बॉलीवुड में कदम जमाने की कोशिश में लगे हुए हैं. वो कुछ फिल्में कर भी चुके हैं पर उन्हें इंडस्ट्री में वो नाम और पहचान नहीं मिल पाई है. वहीं आयुष ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलासा किया. उन्होंने सलमान को अपना गुरु बताया और उन्हें द्रोणाचार्य कहा है.

न्यूज 18 के साथ बातचीत में आयुष शर्मा ने सलमान खान की तारीफ की है. उन्होंने कहा 'जब ट्रेलर (Ruslaan film) लॉन्च हुआ, तो मुझे नहीं पता था कि वो इसे पोस्ट कर रहे हैं और जब मैंने कैप्शन देखा, तो यह बहुत दिल छू लेने वाला था. जब एक वो व्यक्ति जो आपको तैयार करता है और सिखाता है, जब वह आपके बारे में कुछ अच्छा कहता है, तो हर अर्जुन अपने द्रोणाचार्य से तारीफ चाहता है. ये सराहना मेरे दिल के बहुत करीब है.'

'Khan परिवार नहीं लेता मेरे फैसले' 

आयुष ने आगे कहा 'लोगों को ये गलतफहमी है कि मेरे बारे में सारे फैसले सलमान खान और खान फैमिली लेती है. ऐसा बिलकुल नहीं है. मेरे पास भी अपना दिमाग है और इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. वो मुझसे बेहद प्यार करते हैं.'


ये भी पढ़ें: Ruslaan Teaser: रिलीज हुआ Aayush Sharma की फिल्म Ruslaan का धमाकेदार टीजर, खून-खराबे के साथ दिखा जबरदस्त एक्शन


2018 में किया था डेब्यू

आयुष शर्मा अपनी तीसरी हिंदी फिल्म रुसलान की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म में जगपति बाबू और विद्या मालवदे भी हैं. वहीं रुस्लान के ट्रेलर में सुनील शेट्टी भी नजर आए.ये 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं साल 2018 में आयुष ने सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म लवयात्री से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने एंटीम: द फाइनल ट्रुथ में एक्टिंग की थी. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement