Advertisement

Richa Chaddha-Ali Fazal ने सालों पहले ही कर ली थी शादी, अब जाकर सामने आई ये बड़ी जानकारी

Richa Chadha-Ali Fazal की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. वहीं, अब उनकी शादी को लेकर जानकारी सामने आई है.

Latest News
Richa Chaddha-Ali Fazal ने सालों पहले ही कर ली थी शादी, अब जाकर सामने आई ये बड़ी जानकारी

Richa Chaddha-Ali Fazal Wedding: ऋचा चढ्डा और अली फजल की शादी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड के हॉट कपल अली फजल (Ali Fazal) और ऋचा चड्ढा (Richa Chaddha) की शादी को लेकर खूब चर्चाएं हैं. दोनों की प्रीवेडिंग रस्मों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. वहीं, अब सभी को दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है. इन सबके बीच हाल ही में  ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी (Richa Chaddha-Ali Fazal Wedding) को लेकर एक शॉकिंग अपडेट सामने आई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऋचा और अली करीब ढाई साल पहले ही शादी कर चुके हैं. फैंस ये बात जानकर हर कोई हैरान है.

Richa Chaddha-Ali Fazal ने सालों पहले ही कर ली थी शादी

अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा है कि दोनों करीब ढाई साल से शादीशुदा हैं. इस कपल ने करीब ढाई साल पहले कानूनी तौर पर शादी कर ली थी लेकिन अब शादी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई में होस्ट किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Ali Fazal-Richa Chadha की संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल, कपल ने किया रोमांटिक डांस

बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी की बात छुपा कर रखी थी. अली फजल और ऋचा चड्ढा ने 2020 में ही कानूनी तौर पर शादी रजिस्टर्ड करा ली थी. हालांकि, वो इसका सेलीब्रेशन नहीं कर पाए थे क्योंकि कोरोना के चलते हालात ठीक नहीं थे.

ये भी पढ़ें- Richa Chadha बनने वाली हैं दुल्हन, Ali Fazal चढ़ेंगे घोड़ी, जानिए कब होगी शादी?

तीन-तीन रिसेप्शन

वहीं, अब अली और ऋचा ने दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों के लिए तीन-तीन रिसेप्शन होस्ट करने का फैसला किया है. लखनऊ और दिल्ली में ये रिसेप्शन हो चुके हैं लेकिन अभी मुंबई में रिसेप्शन होना बाकी है. वहीं, अब देखना होगा कि दोनों की मुंबई वाली पार्टी में कौन-कौन से सेलेब्स मौजूद होते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement